मनाली टेंपो ट्रैवलर में भड़की आग पर्यटक आग की चपेट में आने से बाल बाल बचे


टेंपो ट्रैवलर में भड़की आग पर्यटक आग की चपेट में आने से बाल बाल बचे

टेंपो ट्रैवलर में आग लगने के चलते सैलानियों के फोन व कुछ सामान जलकर राख हो गए. वहीं, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार मनाली के वशिष्ठ में एक टेंपो ट्रैवलर में मंगलवार शाम के समय अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि टेंपो ट्रैवलर में सवार पर्यटक भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लेकिन टेंपो ट्रैवलर में आग लगने के चलते पर्यटकों के फोन व कुछ सामान जलकर राख हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया।


अब मनाली पुलिस की टीम भी टेंपो ट्रैवलर में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। सभी पर्यटकों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लेकिन ट्रैवलर समेत 10 हजार नकद और आईफोन जलकर राख हो गए।

डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी में आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है. इस दुर्घटना में सभी पर्यटक सुरक्षित है, लेकिन उनकी नकदी और एक फोन आग की चपेट में आने से राख हो गया.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक