अस्पताल के संचालक तथा उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज


अस्पताल के संचालक ने बातों के जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया व आपत्तिजनक वीडियो बनाई

बृहस्पतिवावर को उत्तर प्रदेश के आगरा थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह नौ महीने पहले ट्रांस यमुना कालोनी के एक अस्पताल में काम करने गई थी। उसने बताया कि अस्पताल के संचालक रामपाल सिंह ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

पीड़िता ने बताया कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अस्पताल संचालक ने बाद में उस वीडियो क्लिप को अपने दोस्त सिकंदरा निवासी मुकेश शर्मा को दे दी। शिकायत में कहा गया है कि मुकेश ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसमें कहा गया है कि मुकेश उसे होटलों में ले जाता और उसके साथ बलात्कार करता था।बाद में पीडि़ता ने एत्माद्दौला थाने में इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मुकेश के बारे में छानबीन की जा रही है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने एक युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया । पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक