राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 ( RGSSY ) के तहत ई-टैक्सी के एक्स-शोरूम मूल्य पर 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा के बाद मंजूरी दी गई। बैठक में दो आवेदकों संदीप कुमार पुत्र मान सिंह को 7,49,950 रुपए तथा ईश्वर दास पुत्र ठाकुर दास 7,17,000 रुपए सब्सिडी देने के मामलों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा गया। समिति ने दोनों आवेदनों से संबंधित दस्तावेजों एवं योजना के तहत निर्धारित पात्रता तथा प्रक्रिया की समीक्षा के बाद मंजूरी दी। जिला में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत अब तक कुल 11 आवेदकों ने पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया है। इनमें से 5 आवेदनों को जिला स्तरीय समिति द्वारा पहले ही अनुमोदित किया जा चुका है। इनमें 02 आवेदनों को 28 जून, 2025 तथा 0...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें