रोड सेफ्टी क्लब व प्रहरी क्लब द्वारा रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया


रोड सेफ्टी क्लब व प्रहरी क्लब द्वारा रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आज रैली तथा प्रहरी क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के सभी क्लबों जैसे एन एस एस, रोवर एंड रेंजर्स, प्रहरी क्लब के सहयोग से किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु राजकीय महाविद्यालय के परिसर से बस स्टैंड नगरोटा सूरियां तक का रैली निकाली गई। इस रैली में लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र अत्रि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली महाविद्यालय परिसर से कसौली तथा देहरा चौक होते हुए नगरोटा सूरियां बस स्टैंड पहुंची। छात्रों ने मार्ग में नारों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बस स्टैंड पहुंचकर छात्रों ने वहां पर विद्यमान लोगों को विविध प्रकार के नारों तथा मुहावरों के माध्यम से संदेश दिया। नगरोटा सूरियां बस स्टैंड पर प्रहरी क्लब के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। इसमें छात्रों ने बस स्टैंड परिसर में ही नुक्कड़ नाटक का अभिनय किया, जिसे वहां पर उपस्थित लोगों तथा दुकानदारों ने देखा। इसका उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रखना तथा इसके दुष्परिणामों से अवगत करवाना था। इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर के के शर्मा, प्रोफेसर अजय, प्रोफेसर अनुरागिनी, प्रोफेसर काकू राम, प्रोफेसर नेहा चौधरी, प्रोफेसर मनुप्रिया, प्रोफेसर राजेश, बीसीए विभाग से ज्योति एवं नेहा, पुस्तकालय अध्यक्ष रजनीश, कार्यालय अधीक्षक कुलभूषण शर्मा तथा लिपिक राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक