संदेश

‌‌‌ शिमला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

PHC दुराना में डॉक्टर की कमी से ग्रामीणों में रोष, चक्का जाम की चेतावनी

चित्र
PHC दुराना में डॉक्टर की कमी से ग्रामीणों में रोष, चक्का जाम की चेतावनी ​ नगरोटा सूरियां (प्रेम स्वरूप शर्मा): विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) दुराना में स्थाई डॉक्टर की तैनाती न होने और नियुक्त डॉक्टर की बार-बार खंड चिकित्सालय नगरोटा सूरियां में प्रतिनियुक्ति (Deputation) किए जाने से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। ​पूर्व पंचायत समिति सदस्य साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की इस अनदेखी के कारण पंचायतों के हजारों लोगों का स्वास्थ्य राम भरोसे है। ​ मुख्य बिंदु: ​ फार्मासिस्ट के सहारे केंद्र: PHC दुराना में नियुक्त डॉक्टर का अधिकतर समय नगरोटा सूरियां में बीतता है, जिससे यहां की ओपीडी का जिम्मा मात्र एक फार्मासिस्ट के कंधों पर छोड़ दिया गया है। ​ प्रभावित क्षेत्र: इस अव्यवस्था से ग्राम पंचायत डोल, भटहेड़, पधर, हारचकिंयां, ठहेड़, नढोली और धेवा के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए भटक रहे लोग: लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी लंब...

ज्वाली में 3 मार्च तक नहीं जमा होंगे ऑनलाइन बिजली बिल, नए कनेक्शन का काम भी रुकेगा

चित्र
ज्वाली में 3 मार्च तक नहीं जमा होंगे ऑनलाइन बिजली बिल, नए कनेक्शन का काम भी रुकेगा (ज्वाली: राजेश कतनौरिया)  विद्युत उपमंडल ज्वाली के तहत सभी बिजली उपभोक्ताओं की जानकारी दी जाती है, कि बिजली विभाग के तहत जो भी आनलाइन कार्य है वह 27 फरवरी से 3 मार्च तक बाधित रहेंगे, जैसे बिजली विभाग का कोई आनलाइन कार्य जैसे बिजली विभाग के नए कनैक्शन लेने और बिजली के बिल जमा करवाने या कोई आनलाइन कार्य होंगे । बाकी बिजली सुचारू रूप से दी जायेगी । यह जानकारी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता जसबीर सिंह ने दी 

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने को मिला बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड

चित्र
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने को मिला बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड  (भरमाड़: राजेश कतनौरिया)  बड़ी ही प्रसन्नता और हर्षौल्लास का विषय है कि तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा ने पूरे कांगड़ा जिले में बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड प्राप्त किया है इस अवॉर्ड के लिए इको कनेक्ट इन संस्था द्वारा पूरे देश में सर्वेक्षण कराया गया था जिसमें पूरे देश के स्कूलों का सर्वे किया गया। यह सर्वे दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक किया गया जिसमें जिला कांगड़ा से 3230 स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया जिसमें विद्यालय की हर गतिविधि को बड़ी बारीकी से देखा गया इन गतिविधियों में मोटे तौर पर 2 पैरामीटर में बता गया जिसमें टेक्निकल एक्सीलेंस,पेरेंट्स फीडबैक,टेक्निकल एक्सीलेंस में इंफ्रास्ट्रक्चर,अकादमिक एक्सीलेंस,करीकूलर एक्टिविटी, टीचिंग फैकल्टी आदि मानकों पर विद्यालय का सर्वेक्षण हुआ स्कूलों को ई सी आई रेटिंग दिए गए। तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने 5 में से 4.04 अंक प्राप्त कर पूरे जिले कांगड़ा के स्कूलों में टॉप उत्कृष्ट स्कूलों में अपनी जगह बनाई और पूरे ज्वाली क्षेत्र में टॉप पर रहा । यह ज...

गवर्नमेंट मिडल स्कूल रे खास के छात्र ने सवर्ण जयंती मिडल मेरिट सकॉलरशिप हासिल कर स्कूल का नाम किया रोशन

चित्र
गवर्नमेंट मिडल स्कूल रे खास के छात्र ने सवर्ण जयंती मिडल मेरिट सकॉलरशिप हासिल कर स्कूल का नाम किया रोशन (फतेहपुर बलजीत ठाकुर ) शिक्षा खंड फतेहपुर के तहत पड़ते गवर्नमेंट मिडल स्कूल रे खास के एक छात्र ने सवर्ण जयंती मिडल सकॉलरशिप हासिल कर परिजनों के साथ -साथ स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इसी बिषय पर जानकारी देते हुए स्कूल हेडटीचर गगन सिंह ने बताया छठी कक्षा के छात्र पूर्व पुत्र बनू ने उक्त योजना के तहत जिला भर में चौथा स्थान हासिल किया है. जिस पर उक्त छात्र को स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया. इस मौक़े पर छात्र पूर्व के पिता बनू, माता आशा देवी, पंचायत प्रधान उषा देवी, अध्यापक दिनेश कुमार, अंजना देवी,हरदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.

एंजल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गीत के जरिए 'चिट्टे' के खिलाफ 'भविष्य गढ़ने' का लिया संकल्प

चित्र
एंजल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने "नशे से दूर तुम रहो" गीत के जरिए 'चिट्टे' के खिलाफ 'भविष्य गढ़ने' का लिया संकल्प भवारना: नए वर्ष के आगमन और हाल ही में आयोजित 'हिंदू सम्मेलन' के पावन अवसर पर, एंजल पब्लिक स्कूल, भवारना के विद्यार्थियों ने समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हुए अपनी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्कूल के छात्रों ने संगीत के माध्यम से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद की। गीत के जरिए 'चिट्टे' के खिलाफ जंग इस अवसर पर बच्चों ने तरुणा मिश्रा द्वारा रचित एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। इस गीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने 'चिट्टे' जैसे घातक सिंथेटिक ड्रग्स से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का संकल्प लिया। गीत के शब्द बच्चों को यह एहसास कराते हैं कि वे राष्ट्र के निर्माता हैं और पूरे विश्व को उनकी प्रतिभा की आवश्यकता है। मुख्य उद्देश्य: संस्कार और करियर पर ध्यान कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे: नशे से दूरी: बुरी संगत और सिंथेटिक ड्रग्स के चंगुल से बचक...

मंडी एंबुलेंस कर्मचारी ने तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया

चित्र
मंडी एंबुलेंस कर्मचारी ने तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया  आंदोलन कर रहे 108 और 102 एम्बुलैंस कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को जिला मुख्यालय मंडी में रैली के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आक्रोशित कर्मचारी ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और उसे पीछे धकेल दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर के मुख्य मार्गों पर प्रबंधन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। यूनियन के जिला प्रधान सुमित कपूर और महासचिव पंकज कुमार ने बताया कि प्रदेश के करीब 1300 कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए लड़ रहे हैं। हड़ताल के चलते मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: