नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, 2 जेसीबी, 4 टिप्पर और 1 ट्रैक्टर जब्त
नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, 2 जेसीबी, 4 टिप्पर और 1 ट्रैक्टर जब्त
जसूर : राकेश शर्मा /
नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चक्की खड्ड और ढांगूपीर क्षेत्र से 2 जेसीबी मशीनें, 4 टिप्पर और 1 ट्रैक्टर कब्जे में लिए हैं। पुलिस द्वारा अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, CIA-1 नूरपुर की टीम 23 सितंबर को क्षेत्र में गश्त और अवैध गतिविधियों की निगरानी पर थी। इसी दौरान कंडवाल स्थित चक्की पुल के समीप चक्की खड्ड में अवैध खनन गतिविधियों का पता चला। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त 2 जेसीबी मशीनों और 4 टिप्परों को कब्जे में लिया।
इसके अलावा पुलिस चौकी ढांगूपीर, थाना डमटाल के क्षेत्र में अवैध खनन के संबंध में 1 ट्रैक्टर भी कब्जे में लिया गया है।
कंडवाल क्षेत्र से जब्त 2 जेसीबी और 4 टिप्परों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी कंडवाल के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, ढांगूपीर क्षेत्र से कब्जे में लिए गए ट्रैक्टर के संबंध में भी नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संपदा के अवैध दोहन और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें