मंडी अजय सूर्या : पड्डल मैदान में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, सुबह सैर पर निकले लोगों ने देखा

 मंडी अजय सूर्या : पड्डल मैदान में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, सुबह सैर पर निकले लोगों ने देखा


मंडी। जिला मंडी के पड्डल मैदान में मंगलवार सुबह  उस समय सनसनी फैल गई, जब पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सुबह सैर के लिए पड्डल मैदान पहुंचे लोगों की नजर जब पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार मृतक पधर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि व्यक्ति ने पेड़ से रस्सी बांधकर जान दे दी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पड्डल मैदान में शव मिलने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। खास बात यह है कि घटनास्थल सदर थाना मंडी से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। एसपी अभिमन्यु ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

एएसपी मंडी ने बताया कि परिजनों के अनुसार व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ