प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला चंबा द्वारा सरोल में विशेष कार्यक्रम “आशीर्वाद का दीया” आयोजित किया गया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला चंबा द्वारा सरोल में विशेष कार्यक्रम “आशीर्वाद का दीया” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को स्मरण करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करना रहा।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास और सुशासन के विभिन्न पहलुओं को भी रेखांकित किया गया।

भाजपा जिला चंबा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसी भावना के साथ उनके जन्मदिवस पर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दीप जलाकर शुभकामनाएं और आशीर्वाद अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।


बाइट सीमा नरियाल पूर्व जिला परिषद सदस्य।


बाइट धीरज नरियाल भाजपा जिला अध्यक्ष चंबा।


बाइट विजय कुमार बूथ अध्यक्ष।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर