बच्चों के खेलकूद कार्यक्रमों को राजनीतिक मंच बनाना उचित नहीं: राहुल राणा

 बच्चों के खेलकूद कार्यक्रमों को राजनीतिक मंच बनाना उचित नहीं: राहुल राणा

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के बयानों पर भाजपा नेता ने जताई आपत्ति, विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना


अजय सूर्या नेरचौक । बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी में आयोजित अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी द्वारा दिए गए राजनीतिक वक्तव्यों पर भाजपा नेता एवं वार्ड सदस्य राहुल राणा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के खेलकूद कार्यक्रमों को राजनीतिक मंच के रूप में प्रयोग करना उचित नहीं है।

पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बल्ह मंडल, वर्तमान बूथ अध्यक्ष भाजपा एवं ग्राम पंचायत बैहल के वार्ड नंबर-4 के सदस्य राहुल राणा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना, उन्हें प्रोत्साहित करना और उनमें खेल भावना विकसित करना है। ऐसे आयोजनों में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए, ताकि कार्यक्रम की गरिमा बनी रहे।

राहुल राणा ने कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विकास और सड़कों की स्थिति को लेकर की गई टिप्पणियां तथ्यों से परे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विधायक इन्द्र सिंह गांधी के नेतृत्व में क्षेत्र की अनेक सड़कों का निर्माण, उन्नयन और पक्कीकरण किया गया। साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी गति दी गई, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के पिछले लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में बल्ह विधानसभा क्षेत्र को अपेक्षित विकासात्मक बजट नहीं मिला। इसके बावजूद विधायक इन्द्र सिंह गांधी लगातार क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों को विधानसभा और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं।

राहुल राणा ने कहा कि हाल ही में विधानसभा सदन में विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने बल्ह क्षेत्र में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री लोक भवन के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठाई थी। उनके अनुसार, सदन में संबंधित मंत्री द्वारा विधायक को ही बजट का प्रावधान करने संबंधी सलाह दी गई। राहुल राणा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार से बजट की अपेक्षा की जाती है, न कि विपक्षी विधायक से संसाधनों की व्यवस्था करने की।

उन्होंने कहा कि पैड़ी-पास्ता पुल का निर्माण विधायक इन्द्र सिंह गांधी के विशेष प्रयासों से संभव हुआ, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिली है। वहीं पैड़ी विज्ञान प्रयोगशाला के संबंध में उन्होंने कहा कि केवल भवन निर्माण की चर्चा पर्याप्त नहीं है, बल्कि परियोजना को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक बजट और संसाधनों की व्यवस्था भी जरूरी है।

राहुल राणा ने कहा, “मैं तो एक छोटा-सा कार्यकर्ता हूं। यदि माननीय मंत्री श्री प्रकाश चौधरी का इसी प्रकार का रवैया जारी रहा, तो ग्राम पंचायत बैहल ही नहीं, बल्कि संपूर्ण बल्ह विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों से भाजपा प्रत्याशी श्री इन्द्र सिंह गांधी को भारी बढ़त मिलेगी और वे विजयी होंगे।”

उन्होंने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी से आग्रह किया कि बच्चों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कार्यक्रमों को राजनीतिक मंच बनाने से परहेज करें और ऐसे आयोजनों की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।

राहुल राणा ने विश्वास जताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास, जनसेवा और जनहित के कार्यों के आधार पर भविष्य में भी भाजपा एवं विधायक इन्द्र सिंह गांधी का समर्थन करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला