रिवालसर में शूट हुआ हिमाचली गायक हरीश मंडयाल का नया पार्टी सॉन्ग ‘आंख मारे’
रिवालसर में शूट हुआ हिमाचली गायक हरीश मंडयाल का नया पार्टी सॉन्ग ‘आंख मारे’
सवेरा न्यूज/अजय सूर्या रिवालसर, 11 सितंबर। हिमाचल के लोकप्रिय गायक हरीश मंडयाल का नया पार्टी सॉन्ग ‘आंख मारे’ जल्द ही दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच रिलीज होने जा रहा है। गाने की शूटिंग हिमाचल की छोटी काशी मंडी और धार्मिक नगरी रिवालसर की खूबसूरत लोकेशन पर की गई है।
गायक हरीश मंडयाल ने बताया कि ‘आंख मारे’ एक धमाकेदार पार्टी सॉन्ग है, जिसे युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। गाने के लिरिक्स अंकित चौहान, म्यूजिक डायरेक्टर सूर्य नेगी और वीडियो डायरेक्टर मनी चौधरी हैं। गाने में शगुन सैनी बतौर मॉडल नजर आएंगी, जबकि अपना राज डांस ग्रुप, करसोग ने शानदार डांस प्रस्तुत किया है।
हरीश मंडयाल ने संगीत प्रेमियों से अपील की कि गाना रिलीज होने के बाद इसे भरपूर प्यार दें और गाने पर ज्यादा से ज्यादा रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हिमाचली संगीत को नई पहचान दिलाना और दर्शकों के लिए लगातार अच्छे गीत प्रस्तुत करना है।
उन्होंने बताया कि ‘आंख मारे’ के साथ-साथ उनके कई भजन भी संगीत प्रेमियों को ऑनलाइन सुनने के लिए उपलब्ध हैं। गायक हरीश मंडयाल के नाम से सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके गीत और भजन सुने जा सकते हैं।
बाइट - सिंगर हरीश मंड्याल

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें