महाविद्यालय देहरी में PTA की नई कार्यकारिणी का गठन
महाविद्यालय देहरी में PTA की नई कार्यकारिणी का गठन
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
देहरी। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय, देहरी में आज पैरेंट-टीचर एसोसिएशन (PTA) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई PTA कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. दीपशिखा ने की।
बैठक में पिछली कार्यकारिणी के सचिव नीरज कुमार ने बैठक का संचालन करते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया तथा नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई।
चुनाव के उपरांत हरजीत सिंह को PTA का प्रधान, संयोगिता देवी को उपप्रधान तथा अनिल कुमार, इतिहास विभाग को सचिव चुना गया। इसके अलावा प्रदीप कुमार को संयुक्त सचिव, रणजीत सिंह को कोषाध्यक्ष तथा विजय शर्मा को मुख्य सलाहकार चुना गया।
कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में राहुल कौंडल एवं दीप कुमार का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी ने महाविद्यालय में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें