25 साल पुरानी पार्किंग हटाने को लेकर टैक्सी ऑपरेटरों में रोष, डीसी मंडी को सौंपा ज्ञापन

25 साल पुरानी पार्किंग हटाने को लेकर टैक्सी ऑपरेटरों में रोष, डीसी मंडी को सौंपा ज्ञापन


मंडी : अजय सूर्या /

 मंडी बायपास के समीप टैक्सी पार्किंग को लेकर एक बार फिर देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन और प्रशासन के बीच विवाद सामने आया है। यूनियन का कहना है कि वे पिछले करीब 25 वर्षों से इस क्षेत्र में अपने टैक्सी वाहन खड़े कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें पार्किंग स्थल खाली करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके विरोध में यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी मंडी से मिला और ज्ञापन सौंपकर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए वाहनों को न हटाने की मांग उठाई।


देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार मंडी शहर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण पिछले कई वर्षों से टैक्सी वाहनों को बायपास क्षेत्र में खड़ा किया जा रहा है। उनका कहना है कि वर्ष 2011 में भी वैकल्पिक पार्किंग को लेकर प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था और ड्राफ्ट तैयार किया गया था, लेकिन आज तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई।


यूनियन का दावा है कि वर्ष 2013 में प्रशासन की ओर से बायपास क्षेत्र में टैक्सी वाहनों के लिए स्थान चिन्हित किया गया था। इसी व्यवस्था के तहत यूनियन के वाहन निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित तरीके से खड़े किए जाते रहे हैं।


ऑपरेटरों के मुताबिक कुछ समय पहले भी उन्हें यह आश्वासन देकर पार्किंग स्थल से हटाया गया था कि टैक्सी संचालकों के लिए उचित और स्थायी पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। अब इसी स्थान पर रेहड़ी-फड़ी मार्केट विकसित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद यूनियन ने दोबारा प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी है।


यूनियन का कहना है कि स्थानीय विधायक के समक्ष भी यह मामला उठाया गया था, जहां निर्माण कार्य पूरा होने के बाद टैक्सी संचालकों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया था। वहीं, पुलिस की ओर से बायपास से वाहन हटाने के निर्देश मिलने के बाद ऑपरेटरों की चिंता बढ़ गई है।


यूनियन के अनुसार करीब 200 टैक्सियां इस व्यवस्था से प्रभावित होंगी। ऑपरेटरों ने प्रशासन से मांग की है कि पहले स्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए और उसके बाद ही मौजूदा स्थान को खाली करवाया जाए। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना वे पार्किंग स्थल छोड़ने की स्थिति में नहीं हैं।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ