पुराने कार्यों को नया बताकर जनता को गुमराह कर रही सरकार : इंद्र सिंह गांधी

 पुराने कार्यों को नया बताकर जनता को गुमराह कर रही सरकार : इंद्र सिंह गांधी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कथित अनदेखी पर जताई नाराजगी, बोले—पट्टिकाओं पर नहीं था स्थानीय विधायक का नाम


नेरचौक : अजय सूर्या /

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बल्ह दौरे को लेकर भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। पत्रकार वार्ता के दौरान गांधी ने आरोप लगाया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए गए, उनमें से कई कार्य पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत अथवा शुरू किए जा चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने कार्यों को ही नए रूप में जनता के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।

इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बल्ह की जनता के लिए कई घोषणाएं की हैं, लेकिन इनमें से कुछ योजनाएं पूर्व सरकार के समय ही क्षेत्र के लिए स्वीकृत की जा चुकी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पूर्व सरकार की स्वीकृत योजनाओं को डिनोटिफाई किया गया और अब उन्हीं योजनाओं को दोबारा घोषणाओं के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को केवल घोषणाओं के बजाय धरातल पर विकास कार्य चाहिए

हालांकि, गांधी ने बल्ह को जल शक्ति विभाग का मंडल दिए जाने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और मंडल बनने से लोगों को विभागीय कार्यों से संबंधित सुविधाएं मिल सकती हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक की कथित अनदेखी का मुद्दा भी गांधी ने उठाया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी पट्टिका पर उनका नाम नहीं था। गांधी के अनुसार, उन्होंने मुख्यमंत्री के बल्ह पहुंचने पर उनका स्वागत किया और क्षेत्र की मांगों से संबंधित मांगपत्र भी सौंपा, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कार्यक्रम में उचित स्थान नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित विधायक का एक निर्धारित संवैधानिक स्थान होता है। ऐसे में सरकारी कार्यक्रम में स्थानीय विधायक को उचित सम्मान और स्थान न मिलना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री का बल्ह आना स्वागत योग्य है और क्षेत्र के विकास के लिए होने वाली सकारात्मक पहल का वह स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को वास्तविक विकास कार्यों के साथ पूर्व में स्वीकृत और डिनोटिफाई की गई योजनाओं की स्थिति की भी जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि बल्ह क्षेत्र में पूर्व में स्वीकृत और डिनोटिफाई किए गए विकास कार्यों की स्थिति सार्वजनिक की जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया