संदेश

लाहौल स्पीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तांदी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए दो दिवसीय थेरेपी कैंप का आयोजन

चित्र
  तांदी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए दो दिवसीय थेरेपी कैंप का आयोजन लाहौल स्पीति, संवाददाता लाहौल स्पीति ज़िले के तांदी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), तांदी द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय (दो दिवसीय अवधि में) थेरेपी कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में लाहौल घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग बच्चों को आवश्यक थेरेपी सेवाएं प्रदान की गईं, जिससे बच्चों के साथ‑साथ उनके अभिभावकों को भी लाभ मिला। कैंप में साम्फिया की अनुभवी थेरेपिस्ट टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान बच्चों को फिजियोथेरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, वहीं अभिभावकों के लिए फैमिली काउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान की गई। DIET के समावेशी शिक्षा के समन्वयक  छेरिंग अंग्रूप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह थेरेपी शिविर 16 से 17 दिसंबर तक आयोजित किया गया। शिविर में जिले के दस विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को थेरेपी सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए वयस्कों एवं बुजुर्गों को भी फिजियोथेरेपी की स...

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

चित्र
  युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न कड़ाके की ठंड जिला लाहौल स्पीति पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला आईपीएस ने युवाओं को नशें से कैसे दूर रखें एक बहुत बड़ी पहल,,,,,,   ठंड के बाबजूद भी शीत मरुस्थल भूमि लाहौल घाटी में जिला पुलिस लाहौल स्पीति द्वारा नशा जागरूकता अभियान के तहत युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोडने के उद्देश्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन आज गरिमा पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।समापन कार्यक्रम में शिवानी मेहला आईपीएस पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। तथा उपविजेता टीम को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया । पुलिस अधीक्षक द्वारा खिलाड़ियों के खेल कौशल अनुशासन और टीम भावना की सराहना की गई ।अपने संदेश में उन्होंने कहा है। कि नशा न केवल स्वास्थ्य और भविष्य दोनों को प्रभावित करता है। बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करता है। ऐसे में खेल जैसे रचनात्मक गतिविधियां युवाओं को सही दिशा प्रदान करती है ।और उन्हें नशे से दूर रखते हुए एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के...

जिला लाहौल स्पीति पुलिस द्वारा एक दिवसीय फर्स्ट एड रेस्पॉन्डर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

चित्र
  जिला लाहौल स्पीति पुलिस द्वारा एक दिवसीय फर्स्ट एड रेस्पॉन्डर प्रशिक्षण शिविर आयोजित आज जिला लाहौल स्पीति पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बीआरओ (BRO) के मेडिकल स्टाफ कैप्टन डॉ. आकाश प्रजापति द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार देने, घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने तथा दुर्घटना या आपदा के समय त्वरित सहायता प्रदान करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग आज रात से सुबह तक पूर्णत बंद, यात्रा संबंधी महत्त्वपूर्ण सलाह

चित्र
मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग आज रात से सुबह तक पूर्णत बंद, यात्रा संबंधी महत्त्वपूर्ण सलाह  दिनांक: 01.08.2025 (मनाली ओम बौद्ध) बीआरओ डेट (जिस्पा) के पास अचानक आई बाढ़ के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को आज रात 10:00 बजे से सुबह तक पूर्णतः बंद किया जा रहा है। ⚠️ सावधानी हेतु निर्देश: 👉 केलोंग से लेह की ओर यात्रा कर रहे सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे केलोंग में ही ठहरें। 👉 जब तक मार्ग को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, कृपया आगे यात्रा न करें। 🔔 अधिकृत जानकारी के लिए: कृपया जिला लाहौल एवं स्पीति पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट का पालन करें। — जिला पुलिस, लाहौल एवं स्पीति

जिला पुलिस लाहौल-स्पीति ने कराया नशा विरोधी वॉलीबॉल टूर्नामेंट, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

चित्र
जिला पुलिस लाहौल-स्पीति ने कराया नशा विरोधी वॉलीबॉल टूर्नामेंट, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश केलांग(ब्यूरो):- नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से, जिला पुलिस लाहौल-स्पीति द्वारा आज एक दिवसीय एंटी ड्रग अवेयरनेस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजन ने युवाओं में उत्साह भर दिया और जिले में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बीच जिला पुलिस 'A' टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) केलांग ‘B’ टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्घाटन वन मंडल अधिकारी अनीकेत वानवे ने किया। उन्होंने कहा: “युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर खेलों और रचनात्मक कार्यों की ओर लाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।” समापन समारोह में एसी टू डीसी कल्याणी गुप्ता (HAS) मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और युवाओं ...

लाहौल स्पीति के डोकसाथांग में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता

चित्र
  लाहौल स्पीति के डोकसाथांग में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता  विधायक अनुराधा राणा ने किया बतोर मुख्यातिथि शिरकत  केलांग : ओम बौद्ध / लगभग तीन दशकों से क्यारे लामो क्रिकेट प्रतियोगिता हर साल जुलाई महीने में डोकसाथांग में आयोजित की जाती है। इस वर्ष इसमें 13 टीमों ने भाग लिया । विधायक ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए l आज खेलों के क्षेत्र में लड़कियां लड़कों को पछाड़ रही है और विश्व स्तर पर भाग ले रही है l उन्होंने प्रत्येक प्रतिभागी को देश के प्रति खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया l इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रत्येक जगह गांव गांव में खेल कमेटी का गठन किया जाए l उन्होंने क्यारे लामो क्रिकेट कमेटी को खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख देने की घोषणा भी की l इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर , जिला परिषद सदस्य छेजांग डोल्मा , जिला परिषद सदस्य दोरजे लारजे ,बी डी सी वाइस चेयरमैन दिलिप , बी डी सी सदस्य दिनेश ,प्रधान श्रीमती कमला ठाकुर ,उप प्रधान देवी सिंह जी,ही राम गौड़ , सुनील शर्मा ,बाल कृष्ण,रिक्की , युवा कां...

लाहौल स्पीति में स्कूली बच्चों को अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

चित्र
  लाहौल स्पीति में स्कूली बच्चों को अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण  केलांग के दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर के एनजीओ के अध्यक्ष शेर सिंह यामवा के सौजन्य से जिला लाहौल स्पीति की ग्राम पंचायत मोरिंग ,वारिंग, शेलिंग व चेवर गांव के स्कूलों में सामूहिक रूप से आग से बचने के लिए और विभिन्न प्रकार के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया l अग्नि शमन अधिकारी रत्न शर्मा ने बताया कि इस जागरूकता अभियान में बच्चों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए l ताकि हर बच्चे को इस छोटी सी उमर से ही हर प्रकार की आपदा संबंधी जानकारी प्राप्त हो l उन्होंने कहा कि जिला लाहौल स्पीति में कोशिश रहेगी कि हर व्यक्ति को आपदा संबंधी बातों की जानकारी मिल सके l

उदयपुर उपमंडल के रतोली के जंगल में आग से लाखों का नुकसान

चित्र
  उदयपुर उपमंडल के रतोली के जंगल में आग से लाखों का नुकसान  उदयपुर, लाहौल स्पीति : ओम बौद्ध / उदयपुर उपमंडल के तहत रतोली गांव के जंगल में आग लग गई l आग की सूचना मिलते ही लगभग 7 .06 मिनट पर अग्नि शमन विभाग मौके की ओर रवाना हुआ l लगभग 2 घंटे की कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया l इस आगजनी में चील, देवदार और कायल के पेड़ जल गए l वन विभाग के अनुसार एक लाख रुपए का नुकसान आंका गया है l अग्नि शमन विभाग को आग बुझाने के लिए 6 किलो मीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ी l और आग पर काबू पा लिया l

अवरूद्ध हुआ लाहौल-स्पीति का लोसर-कुंजुम रोड़ अचानक आई बाढ़

चित्र
अवरूद्ध हुआ लाहौल-स्पीति का लोसर-कुंजुम रोड़ अचानक आई बाढ़  (मनाली ओम बौद्ध ) दिनांक: 24.06.2025 यह सूचित किया जाता है कि लोसर-कुंजुम रोड वर्तमान में लोसर से लगभग 2 किमी दूर एक नाले में अचानक आई बाढ़ के कारण अवरुद्ध है। परिणामस्वरूप, 2 से 4 वाहन साइट पर फंसे हुए हैं। यात्रियों और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस मार्ग से तब तक बचें जब तक कि बहाली का काम पूरा न हो जाए और सड़क को यात्रा के लिए सुरक्षित घोषित न कर दिया जाए। आगे के अपडेट तदनुसार साझा किए जाएंगे। 🙏 सुरक्षित रहें। — लाहौल-स्पीति पुलिस

कई जोत लांघ कर लाहौल घाटी पहुंचते, भूखे प्यासे हर दर्द सहन कर चलते भेड़ पालक

चित्र
कई जोत लांघ कर लाहौल घाटी पहुंचते,भूखे प्यासे हर दर्द सहन कर चलते भेड़ पालक  केलांग ( रंजीत लाहोली )  गर्मियों के सीजन शुरू होते ही भेड़पालकों ने मैदानी इलाकों से अब पहाड़ों की और जनजातीय जिला लाहौल घाटी की तरफ रुख किया। रास्ता कठिन होते हुए भी यह चले रहते हैं। रास्ता आमतौर पर सिर्फ चार माह तक ही खुला रहता है। भेड़ पालक अमूमन मई व जून महीने में लाहौल की ओर आते हैं, और अगस्त महीने से फिर मैदानी इलाकों की ओर चले जाते हैं। भेड़पालक ने बताया कि वह कई जोत लांघ कर लाहौल घाटी पहुंचते हैं। बर्फ बारी,बारीश गर्मी, सर्दी और कईं दिन भूखे प्यासे रहकर हर दर्द सहन कर कई महीने अपने परिवार वालों से दूर बैठते हैं। भेड़पालकों की हर साल कई दर्जनों के हिसाब से भेड़, बकरियां प्राकृतिक आपदा का शिकार होती हैं। जैसे ग्लेशियरों बीच चले जाती या बारिश के समय पहाड़ों से पत्थर गिरने से मर जाती हैं। परन्तु हर तरह की मुसीबतों का सामना करते हुए हम चले रहते हैं, हमारे कदम नहीं डगमगाते।

लाहौल स्पीति में पुलिस द्वारा चलाया गया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान

चित्र
लाहौल स्पीति में पुलिस द्वारा चलाया गया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान लाहौल स्पीति (ब्यूरो):-   पुलिस अधीक्षक, जिला लाहौल-स्पीति के निर्देशानुसार, संपूर्ण जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की बुरी लत से बचाना और युवाओं को एक सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य प्रदान करना है। नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह समाज में अपराध और अव्यवस्था को भी बढ़ावा देता है।  पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, दोस्तों एवं समुदाय को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।  यदि आपको अपने आसपास कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थों के सेवन या अवैध व्यापार में संलिप्त दिखाई देता है, तो तुरंत इसकी सूचना निकटतम पुलिस थाना में दें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। समाज से नशे को समाप्त करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस आपकी सुरक्षा और भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है। आइए, मिलकर नशा...

जिला पुलिस ने घाटी में आए सभी पर्यटकों से की अपील

चित्र
जिला पुलिस ने घाटी में आए सभी पर्यटकों से की अपील लाहौल स्पीति(ब्यूरो):-  जिला पुलिस घाटी में आए सभी पर्यटकों से अपील करती है कि वे एवलांच प्रवण क्षेत्रों में जाने से बचें, क्योंकि यह अत्यधिक जोखिम भरा हो सकता है।  इसके अलावा, नदियों और नालों के समीप न जाएं, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने या भूस्खलन जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।  अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और जिला पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

जिला पुलिस लाहौल स्पीति ने GSSS केलांग में लगाया जागरूकता सत्र

चित्र
जिला पुलिस लाहौल स्पीति ने GSSS केलांग में लगाया जागरूकता सत्र केलांग(ब्यूरो):-  जिला पुलिस द्वारा GSSS केलांग के छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित किया गया।  सत्र के दौरान, उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने और लापरवाह ड्राइविंग से बचने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें नशे की लत के खतरों, इसके स्वास्थ्य और समाज पर प्रभाव और कानूनी परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया।  यह सत्र छात्रों में जिम्मेदार व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चर्चा में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

लाहौल स्पीति पुलिस ने जारी किए सहायता संपर्क सूत्र

चित्र
लाहौल स्पीति पुलिस ने जारी किए सहायता संपर्क सूत्र लाहौल स्पीति:-    कल दिनांक 12/03/2025 को जिला लाहौल स्पीति पुलिस भर्ती प्रक्रिया संपन्न होगी। इस संदर्भ में, बाशिंग (कुल्लू)  हेतु आगमन करने वाले समस्त जिला लाहौल स्पीति के अभ्यर्थियों से विनम्र अनुरोध है कि यदि किसी कारणवश अत्यधिक हिमपात के कारण मार्ग अवरुद्ध हो जाता है एवं कोई अभ्यर्थी उसमें अवरोधित अथवा बाधित हो जाता है, तो कृपया अविलंब निम्नलिखित संपर्क सूत्रों पर सूचना प्रेषित करें। जिले के समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देशित किया गया है कि यदि कोई अभ्यर्थी हिमपात जनित व्यवधान के कारण मार्ग में अवरोधित होता है, तो जिला पुलिस तात्कालिक सहायता प्रदान करेगी। राज कुमार, हिमाचल पुलिस सेवा  पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय, केलांग  जिला लाहौल स्पीति

केलांग में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने ली सलामी

चित्र
केलांग में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने ली सलामी लाहौल-स्पीति:- गणतंत्र दिवस के अवसर पर केलांग में आयोजित परेड की सलामी विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार द्वारा ली गई। इस अवसर पर लाहौल-स्पीति के जिला की विधायक सुश्री अनुराधा राणा, राहुल कुमार, आईएएस , उपायुक्त जिला लाहौल एवं स्पीति एवं मयंक चौधरी, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल एवं स्पीति, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, परेड का निरीक्षण किया गया, और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

बर्फ में फंसे 2 व्यक्तियों का पुलिस द्वारा किया गया रेस्क्यू

चित्र
  बर्फ में फंसे 2 व्यक्तियों का पुलिस द्वारा किया गया रेस्क्यू लाहौल स्पीति:-    पिछले कल देर रात प्रभारी पुलिस चौकी तिंदी मुख्य आरक्षी संजीव को सूचना मिली कि दो व्यक्ति अपने वाहन सहित सालग्राम में बर्फबारी होने के कारण फसे है  जिस पर प्रभारी चौकी एवं उनकी टीम तुरंत मौका की और रवाना हुई और दो व्यक्ति, जो अपने वाहन सहित सलग्राम उदयपुर से लगभग 15 किलो मीटर आगे फंसे हुए थे, को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। इसमें बीआरओ कैप्टन सुनील एवं उनकी टीम भी शामिल थी। जिन्हे अब सुरक्षित रूप से तिंदी के एक स्थानीय विश्राम गृह में ठहराया गया है। भारी हिमपात के कारण उनका वाहन अभी भी उस स्थान पर फंसा हुआ है और फिलहाल उसे नहीं निकाला जा सकता। जैसे ही मौसम की स्तिथि अनुकूल होगी वाहन का रेस्क्यू करके उपरोक्त लोगो को उनके गंतव्य की और रवाना किया जाएगा।

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता.... ज़िला पुलिस लाहौल स्पीति

चित्र
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता.... ज़िला पुलिस लाहौल स्पीति  लाहौल स्पीति:- जिला लाहौल एवं स्पीति में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे रास्तों पर सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें और अपने सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी अपने पास रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला पुलिस द्वारा जारी किए गए नंबर पर संपर्क करें। बर्फबारी के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और दृश्यता भी कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। जिला पुलिस आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है और मौसम की हर स्थिति पर नजर रख रही है। किसी भी समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

आवारा कुत्तों के झुंड का तीन वर्षीय बच्चे पर हमला, DC लाहौल स्पीति ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

चित्र
आवारा कुत्तों के झुंड का तीन वर्षीय बच्चे पर हमला, DC लाहौल स्पीति ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन  लाहौल स्पीति की ग्राम पंचायत तांदी के सुवनम गांव में  नेपाली मूल के प्रवासी मजदूर की तीन वर्षीय बच्चे की हाल ही में आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर जान लेने की घटना  के पीड़ित नेपाली दंपति से आज उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। और कंबल भी प्रदान किये। उपायुक्त ने कहा  की पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को बकाया  3 लाख 90हजार की  मुआवजा   राहत राशि मैनुअल के अनुसार तुरंत जारी करें। उपायुक्त राहुल कुमार ने पशुपालन विभाग को स्थानीय पंचायत के सहयोग से नसबंदी शिविर लगाने तथा क्षेत्र में आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगोंसे खासकर बच्चों और बुजुर्गों से सतर्क रहने और ऐसे खतरों से बचने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया। ताकी भविष्य में कोई इस प्रकार की अप्रिय घटना न...

चंद्राभागा नदी के तटीयकरण को लेकर महिला मंडलों ने दिया सांकेतिक धरना

चित्र
चंद्राभागा नदी के तटीयकरण को लेकर महिला मंडलों ने दिया सांकेतिक धरना l ( केलांग : ( ओम बौद्ध) ) आज जहालमा में छह पंचायतों जहालमा, झुंडा, नाल्डा , गोहरमा , जोबरंग तथा शान्शा के महिला मंडलों की अगुवाई में एक आम सभा और सांकेतिक धरने का आयोजन किया गयाl पिछले तीन चार वर्षों से जाहलमा नाले में हो रहे लगातार पानी की बढ़ोतरी से इस पुरे क्षेत्र में नुकसान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है जहां एक तरफ लिंडूर गांव लगातार धस रहा है वही इस नाले के साथ लगते नदी क्षेत्र में भी लगातार तबाही जारी है l नाले में लगातार बढ़ोतरी से चंद्रा भागा नदी में अस्थायी बांध का निर्माण हुआ पड़ा है जिससे न केवल जोबरंग पंचायत की कई बीघे जमींन जलमग्न है और आगे वाले हिस्से में जसरथ , हालिंग ,फुड़ा ,जहालमा , तालजोन, झुन्डा तथा तलजोन गांव की सैंकड़ों बीघे ज़मीन बाढ़ में बह गई हैl  जहालमा नाले में बने सभी कुहल भी ध्वस्त हैं जिससे इन कूहलों पर आश्रित सभी गांव में सिंचाई का संकट खड़ा है l जसरथ पुल पहले ही बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी है अब जोबरंग और नाल्डा पुल पर भी लगातार खतरा मंडरा रहा है l इस आयोजन के संयोजक और पूर्व जिला परिषद् पार्ष...

हिमाचल में चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , NH -21 अवरूद्ध, 97 सड़के बंद

चित्र
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण काफी 13 मकानों व 17 गौशालाओं को नुकसान हुआ है। अभी तक बरसात के दौरान 802.26 करोड़ का नुकसान हो चुका है।प्रदेश में 97 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। भूस्खलन के कारण मंडी से कुल्लू जाने वाला एनएच-21 9 मील पर अवरुद्ध हो गया। आज मौसम विभाग ने चार जिलों चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर व कुल्लू को छोड़कर अन्य जिलों में कुछ आंधी व भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। चंबा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।  बंद सड़कों में मंडी में 40, कुल्लू में 26, शिमला में 15, कांगड़ा में छह, सिरमौर में चार, लाहुल स्पीति में दो, किन्नौर में दो और चंबा में एक सड़क बंद है। शुक्रवार को शिमला सहित कई स्थानों पर करीब एक घंटे तक भारी वर्षा ने लोगों को डरा दिया और चिंताओं को बढ़ा दिया। कीरतपुर-मनाली फोरलेन लगभग छह घंटे बंद रहा। लाहौल स्पीति जिला में दारचा-शिंकुला मार्ग पर फिर बाढ़ आई। जबकि दारचा-शिंकुला-जंस्कार व उदयपुर-किलाड़ मार्ग पांच दिन से बंद है। मौसम विभाग सभी जिलों में 13 अगस्त तक भार...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: