सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु एक बैठक का आयोजन आज जिला पुलिस कार्यलय नूरपुर मे सम्पन्न - Smachar

Header Ads

Breaking News

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु एक बैठक का आयोजन आज जिला पुलिस कार्यलय नूरपुर मे सम्पन्न

 सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु एक बैठक का आयोजन आज जिला पुलिस कार्यलय नूरपुर मे सम्पन्न


नूरपुर : विनय महाजन /

 पुलिस जिला कार्यालय नूरपुर के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में क्रमांक फाइल नं० Wel-5-SOP (Retires) 2024-13096-129 दिनांक 06.10.2024 के संदर्भ में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेl बैठक में पुलिस पेंशनर एसोसिएशन जिला कांगड़ा के पदाधिकारी मनोज कुमार वालिया (अध्यक्ष) व कृष्ण रैना (उपाध्यक्ष) व कैलाश वालिया (महासचिव), साहब सिंह (प्रेस प्रवक्ता) तथा पुलिस जिला नूरपुर पेंशनर एसोसिएशन के बहादुर सिंह (कार्यकारिणी अध्यक्ष) सहित अन्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान उपलब्ध अभिलेखों, प्रचलित नियमों एवं विभागीय एस ओ पी का अवलोकन करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के निधन होने पर उनके परिजनों को समयबद्ध आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दिवंगत पुलिस कर्मियों को उचित सम्मान देने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।इसके अतिरिक्त पुलिस जिला नूरपुर में कैंटीन सुविधा स्थापित करने,

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के जिला भ्रमण के दौरान पेंशनर्स के साथ संवाद बैठक आयोजित करने,

तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने की मांग भी रखी गई।बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई l 

अंत में एसोसिएशन द्वारा संबंधित विभाग से उपरोक्त मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया, ताकि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों का समुचित कल्याण सुनिश्चित किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं