ग्राम पंचायत सुल्याली, नूरपुर में नशा निवारण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित - Smachar

Header Ads

Breaking News

ग्राम पंचायत सुल्याली, नूरपुर में नशा निवारण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

 ग्राम पंचायत सुल्याली, नूरपुर में नशा निवारण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी एंटी ड्रग एवं एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सुल्याली, उपमंडल नूरपुर में नशा निवारण समिति की समीक्षा एक बैठक मे आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नूरपुर द्वारा की गई तथा एसडीएम नूरपुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज प्रतिनिधि, शिक्षण संस्थान, महिला मंडल, युवक मंडल एवं स्थानीय नागरिकों व पी एल वी रक्षा सुलायली ने भी भाग लिया जबकि पंचायत सचिव इस समारोह में उपस्थित नहीं थे lबैठक के दौरान क्षेत्र में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियानों की समीक्षा की गई। इसमें नशा तस्करी के विरुद्ध विशेष रूप से त्वरित कार्रवाई जागरूकता अभियान, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, नशा पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास तथा विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि पिछले दो माह में उपायुक्त कांगड़ा, पुलिस अधीक्षक नूरपुर एवं एसडीएम द्वारा नौ पंचायत स्तर की नशा निवारण समिति बैठकों में भाग लिया गया जो धरातल पर अभियान के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।पुलिस अधीक्षककुलभूषण वर्मा नूरपुर ने नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आम जनता से सहयोग एवं सूचना साझा करने की अपील की। वहीं एसडीएम अरुण शर्मा नूरपुर नेभी युवाओं में जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।बैठक का समापन नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। गौरतलब है कि नूरपुर विधान थाने के अंतर्गत 22 पंचायते रेड जोन में इस मामले में विभाग द्वारा बताई जा रही है l

कोई टिप्पणी नहीं