प्रदेश के संसारपुर टैरेस में गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया

  प्रदेश के संसारपुर टैरेस में गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के संसारपुर टैरेस मे स्थित  गुरु रविदास मंदिर में  गुरु रविदास महाराज  के 649वें प्रकाशोत्सव समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय सिंह मल्होत्रा ने विशेष रूप से शिरकत की।

 इस कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह मल्होत्रा ने गुरु रविदास  के दर्शन किए तथा संगत के साथ बैठकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर  गुरु रविदास मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर के गुंबद से संबंधित रखी गई मांग पर उन्होंने सकारात्मक विचार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।समारोह में आऐ लोगों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह मल्होत्रा ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़कर सरकार एवं अर्धसरकारी विभागों में बड़े पदों पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों के कारण आज समाज को अनेक अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि  गुरु रविदास महाराज  की वाणी हमें सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, जिसे जीवन में अपनाकर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग