सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से त्वरित सफलता — गुमशुदा नाबालिग लड़का चंडीगढ़ से सकुशल बरामद

 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से त्वरित सफलता — गुमशुदा नाबालिग लड़का चंडीगढ़ से सकुशल बरामद


शिमला : गायत्री गर्ग /

जिला पुलिस शिमला द्वारा सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी एवं विश्लेषण के आधार पर थाना ढली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग लड़के को चंडीगढ़ से परिजनों के सहयोग से सकुशल बरामद कर लिया है तथा विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है।


यह मामला FIR No. 11/26 दिनांक 21.02.2026 धारा 137(2) BNS थाना ढली में शिकायतकर्ता श्री रितिक निवासी भट्टाकुफर, शिमला के शिकायत पत्र पर दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार उनका 17 वर्षीय नाबालिग भाई, जो सरकारी स्कूल में +2 का छात्र है, दिनांक 21.02.2026 को स्कूल के लिए घर से निकला था लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा, जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की गई।


मुकदमा दर्ज होने के पश्चात पुलिस द्वारा नाबालिग के मोबाइल नंबर एवं सोशल मीडिया अकाउंट्स का तकनीकी विश्लेषण किया गया तथा उसके मित्रों एवं संपर्कों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में प्राप्त सुरागों के आधार पर परिजनों की मदद से इसे चंडीगढ़ से बरामद किया।

मामले की जांच थाना ढली द्वारा की जा रही है तथा आगे की जांच जारी है ।


जिला पुलिस शिमला आम जनता से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा हेतु उनके सोशल मीडिया उपयोग पर निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम