स्काउट एवं गाइड फाउंडेशन डे के शुभ अवसर पर जिसे राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हटवास में आयोजित किया गया

 स्काउट एवं गाइड फाउंडेशन डे के शुभ अवसर पर जिसे राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हटवास में आयोजित किया गया 


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  मति बासु कौशल चीफ कंजर्वेटिव फॉरेस्ट आई एफ एस और डिप्टी डायरेक्टर  मति कमलेश कुमारी  ने शिरकत की इस उपलक्ष्य पर तृप्ता पब्लिक स्कूल, चालवाड़ा के स्काउट-गाइड मास्टर अजयेंद्र सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पित सेवा के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान समारोह स्काउट एवं गाइड आंदोलन के 75 वर्ष पूर्ण होने तथा संस्थापक RobertBaden-Powell (फादर ऑफ स्काउट एंड गाइड) एवं उनकी धर्मपत्नी Olave Baden-Powel के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 22 फरवरी को आयोजित किया गया।

 यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रतीक है, बल्कि तृप्ता पब्लिक स्कूल, चलवाड़ा के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश राणा  ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि अजयेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विद्यालय के स्काउट-गाइड विद्यार्थी विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं अतिथियों ने तृप्ता पब्लिक स्कूल, चलवाड़ा के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएँ दी।

यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है और निश्चित रूप से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करेगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़