नूरपुर गांव की मिट्टी से निकला कबड्डी का शेर, हिमाचल टीम में चयन

नूरपुर गांव की मिट्टी से निकला कबड्डी का शेर, हिमाचल टीम में चयन, गुजरात में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

नूरपुर : विनय महाजन 

विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की पंचायत खैरियां के होनहार सपूत अंकुश ठाकुर ने सीनियर कबड्डी वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रदेश भर से चुने गए 14 श्रेष्ठ खिलाड़ियों में जगह बनाकर अंकुश ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और निरंतर मेहनत से गांव की मिट्टी से निकलकर भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।

जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र निवासी अंकुश ठाकुर, सुपुत्र केवल सिंह (मुख्याध्यापक), बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं। चौथी कक्षा में पहली बार स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई ट्रॉफियां अपने नाम कीं। अनेक टूर्नामेंट में टीम को फाइनल तक पहुंचाने और जीत दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन दिनों गुजरात की धरती पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल टीम का हिस्सा बनना अंकुश के लिए स्वर्णिम अवसर है। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे क्षेत्र की मेहनत, जुनून और सपनों की जीत भी है।अंकुश के पिता ने भावुक होकर बताया कि वह प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर नियमित व्यायाम करते हैं और अनुशासित जीवनशैली का पालन करते हैं। उनकी सफलता के बाद पंचायत खैरियां में उत्सव का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और हर चेहरा गर्व से दमक रहा है।पूर्व पंचायत प्रधान विक्रम सिंह उर्फ बिट्टू और पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में आगे आने का आह्वान किया। अंकुश ठाकुर की यह सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनकर खेलों के प्रति उत्साह को नई दिशा देगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर