सरदार पटेल विवि मंडी में टांकरी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
सरदार पटेल विवि मंडी में टांकरी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू प्रतिदिन टांकरी लिपि का दिया जाएगा प्रशिक्षण विद्यार्थियों को प्राचीनतम टांकरी के अभिलेखों की भी दी जाएगी जानकारी प्राचीन लिपियों का संरक्षण व संवर्धन अति आवश्यक- देव दत्त शर्मा मंडी, 13 मार्च। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इतिहास विभाग द्वारा 10 दिवसीय टांकरी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य देव दत्त शर्मा कुलपति सरदार पटेल विश्वविद्यालय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासनिक राकेश कुमार शर्मा सहायक आयुक्त उपायुक्त मंडी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य अनुपमा सिंह प्रति कुलपति व विनय शर्मा जिला लोक संपर्क अधिकारी मंडी रहे।विशेष अतिथि के रूप में आचार्य राजेश कुमार शर्मा अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद व वरिष्ठ साहित्यकार मुरारी शर्मा रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्वलन से किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य की जानकारी डॉ राकेश कुमार शर्मा संयोजक कार्यशाला ने दी।उन्होंने इस अवसर पर इतिहास विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी...