नूरपुर में मिट्टी की समस्या पर लोगों में रोष, लाखों खर्च के बाद भी नहीं हुआ स्थायी समाधान
नूरपुर में मिट्टी की समस्या पर लोगों में रोष, लाखों खर्च के बाद भी नहीं हुआ स्थायी समाधान
नूरपुर : विजय महाजन /
नूरपुर नगर परिषद क्षेत्र में मिट्टी और मलबे की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे हिमाचल प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार रही हो, लेकिन इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास नजर नहीं आए। यह समस्या पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में नगर परिषद नूरपुर में सामने आई थी, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है ।
लोगों का कहना है कि एक ओर जनता इस समस्या के कारण परेशान है, वहीं संबंधित विभाग इस मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उनका कहना है कि सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया जाना जरूरी है, ताकि बरसात के दौरान लोगों को और परेशानियों का सामना न करना पड़े।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को स्थायी समाधान के निर्देश देगी।
वहीं, पंचायत एवं स्थानीय चुनावों को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सोशल मीडिया के माध्यम से अपने-अपने विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखने में जुटे हुए हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि नेताओं को सोशल मीडिया पर विकास की गाथाएं बताने के साथ-साथ धरातल पर मौजूद जनसमस्याओं का भी समाधान करवाने के लिए आगे आना चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें