क्या अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की चमक-धमक के पीछे चल रहा था ठगी का खेल?

 क्या अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की चमक-धमक के पीछे चल रहा था ठगी का खेल? क्या मेले में मनोरंजन के नाम पर लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा था? चंबा के चुगान नंबर-3 से सामने आई तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं, जहां झूला संचालकों पर लोगों से कथित तौर पर हजारों रुपये की ठगी करने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद जब मीडिया मौके पर पहुंची तो कई पीड़ित खुलकर सामने आए और अपना दर्द बयां किया।



वीओ-1:


अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चुगान नंबर-3 में लगे झूलों को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कई लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे झूले के नाम पर हजारों रुपये लिए गए, लेकिन तय शर्तों के अनुसार सुविधा नहीं दी गई। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।


बाइट – पीड़ित


वीओ-2:


मीडिया टीम के मौके पर पहुंचने और मामला सामने आने के बाद कथित तौर पर कुछ लोगों को उनके पैसे वापस किए गए। पीड़ितों का आरोप है कि अगर मामला मीडिया तक नहीं पहुंचता, तो शायद उन्हें उनकी रकम भी वापस नहीं मिलती। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि शिकायत करने वालों के साथ ऐसा हुआ, तो ऐसे कितने लोग होंगे जिन्होंने शिकायत ही नहीं की होगी।


बाइट – अन्य पीड़ित


वीओ-3:


मामला यहीं नहीं रुका। ठगी का आरोप लगाने वाले कुछ पीड़ित पुलिस थाने भी पहुंचे और उन्होंने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि शिकायतों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर