उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने के वाद अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत हेतु उप-जेल नूरपुर में भेजा गया
उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने के वाद अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत हेतु उप-जेल नूरपुर में भेजा गया
(नूरपुर:-विनय महाजन)
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पो ओ सेल पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने पवन कुमार पुत्र किशन चंद, निवासी कंडवाल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर बताया कि उक्त आरोपी को माननीय अदालत इंदौरा द्वारा दिनांक 09. अप्रैल 2024 को एफ आई आर 175/2020, दिनांक 13. नवम्बर 2020, धारा 454, 380 आईपीसी , थाना डमटाल के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।आज दिनांक 07.अगस्त 2026 को आरोपी को माननीय अदालत इंदौरा के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत हेतु उप-जेल नूरपुर में भेजा गया l वर्मा ने स्पष्ट किया कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें