एनडीपीएस आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई
एनडीपीएस आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एनडीपीएस मामले के आरोपी शशि कुमार पुत्र गुरदयाल सिंह, निवासी डमटाल के अवैध निर्माण को सक्षम प्राधिकारी के आदेशों के अनुपालन में ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। यह जानकारी जिला पुलिस एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा नूरपुर में एक प्रेस नोट मे देते हुए बताया कि कार्रवाई का विवरण इस प्रकार से है कि आरोपी शशि कुमार के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दो मामले दर्ज हैं। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में संबंधित विभाग द्वारा उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस जिला नूरपुर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखी जा सके। पूरे अभियान के दौरान स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में रही तथा पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें