स्वच्छता बनाए रखने में सभी की सहभागिता आवश्यक : एसडीएम संकल्प गौतम बीड़ में सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित

 स्वच्छता बनाए रखने में सभी की सहभागिता आवश्यक : एसडीएम संकल्प गौतम

बीड़ में सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित

बैजनाथ, 


उपमंडलाधिकारी (ना०) बैजनाथ संकल्प गौतम की अध्यक्षता में शनिवार को नगर पंचायत बीड़ में सामूहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत चौगान चौक से लेकर पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक, बोतलें, पॉलीथीन तथा अन्य ठोस अपशिष्ट सहित लगभग 500 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया।


स्वच्छता अभियान में उपमंडल प्रशासन, नगर पंचायत बीड़ के कर्मचारियों, वेस्ट वॉरियर्स की टीम, तिब्बती समुदाय के सदस्यों, स्थानीय महिला मंडलों, वन विभाग के कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता दी। 


एस डी एम संकल्प गौतम ने कहा कि बीड़ बिलिंग विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल होने के साथ-साथ प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है जहां प्रतिवर्ष देश-विदेश से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक, व्यापारी, स्थानीय संस्थाओं तथा पर्यटकों का भी समान दायित्व है। 


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा फैलाना न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पर्यटन की छवि को भी प्रभावित करता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएं तथा निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालें। 


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील एवं आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर