पुलिस जिला नूरपुर की अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई 01जेसीबी मशीन जब्त व 05 ट्रैक्टरों पर करवाई

 पुलिस जिला नूरपुर की अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई 01जेसीबी  मशीन जब्त व 05 ट्रैक्टरों पर करवाई


( नूरपुर:-विनय महाजन )

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा (थाना इंदौरा) की पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है।  यह जानकारी  जिला पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी सी वर्मा ने एक  प्रेस नोट  में देते हुए बताया कि मामले का विवरण इस प्रकार से कि  दिनांक 30 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम गश्त के दौरान मल्लकाना (पलाटा) व मंड  भोग्रवां में ब्यास नदी के समीप मौजूद थी। गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल पर अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त वाहनों व मशीनरी पर कानूनी शिकंजा कसा।कार्रवाई के दौरान माइनिंग एक्ट के तहत 03 ट्रैक्टरों का मौके पर ही चालान कर जुर्माना वसूल किया गया तथा 01 जेसीबी  मशीन को जब्त  कर लिया गया।जब्त की गई जेसीबी  मशीन का आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु चालान माननीय न्यायालय  को भेजा जायेगा l इसके अतिरिक्त पुलिस थाना रेहन व पुलिस चौकी गंगथ द्वारा 1-1 ट्रैक्टर का चालान किया गया। वर्मा ने वताया कि नूरपुर पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध खनन तथा किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर