संदेश

देश हिमाचल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

किश्तवाड़ में बाढ़ का कहर: चिसोती गाँव से 35 शव बरामद, बचाव कार्य जारी

चित्र
किश्तवाड़ में बाढ़ का कहर: चिसोती गाँव से 35 शव बरामद, बचाव कार्य जारी  किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के चिसोती गाँव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार को आई विनाशकारी बाढ़ ने इस शांत पहाड़ी बस्ती को गहरे शोक में डुबो दिया है। अब तक 35 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह आपदा मचैल माता यात्रा के शुरुआती बिंदु वाले इलाके में आई, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बाढ़ के तेज़ बहाव में घर, दुकानें और बुनियादी ढांचा बह गया, वहीं खेतों में खड़ी फसलें भी पूरी तरह नष्ट हो गईं। जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और पद्दार-नागसेनी से भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। प्रशासन पूरी ताकत से राहत और बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं।” एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें रात-दिन मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। बचाव कार्य के दौरान खराब मौसम और टूटे संपर्क मार्ग बड़ी बाधा बन रहे हैं। राहत शिविरों में विस्थापित लो...

सीज़फ़ायर पर सउदी अरब और बांग्लादेश ने दी प्रतिक्रिया

चित्र
सीज़फ़ायर पर सउदी अरब और बांग्लादेश ने दी प्रतिक्रिया भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फ़ायर का सउदी अरब और बांग्लादेश ने स्वागत किया है  सउदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, हम पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्षविराम समझौते का स्वागत करते हैं. उम्मीद करते हैं कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बहाल होगी. बयान में कहा गया है, "हम बुद्धमत्ता दिखाने, संयम बरतने और बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से विवाद सुलझाने का समर्थन करने को प्राथमिकता देने के लिए दोनों पक्षों की सराहना करते हैं. वहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर सीज़फ़ायर का स्वागत किया है. उन्होंने लिखा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताने और बातचीत में शामिल होने के लिए सराहना करता हूं. बांग्लादेश कूटनीति के ज़रिए आपसी मतभेद सुलझाने के लिए दोनों पड़ोसियों को समर्थन देना जारी रखेगा.

78,000 रुपये तक सब्सिडी मिलेगी,एक करोड़ घरों में सौर संयंत्र लगाने की योजना को मंजूरी

चित्र
78,000 रुपये तक सब्सिडी मिलेगी,एक करोड़ घरों में सौर संयंत्र लगाने की योजना को मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि छत पर सौर संयंत्र लगाने और एक करोड़ परिवारों को हर महीने प्रति परिवार 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की योजना को मंजूरी दी गयी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी गयी। इसमें एक करोड़ घरों में छत पर सौर संयंत्र लगाने में 75,021 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके तहत परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। योजना के तहत दो किलोवाट क्षमता की सौर प्रणाली के लिए लागत का 60 प्रतिशत और दो किलोवाट से तीन किलोवाट क्षमता के बीच प्रणाली के लिए अतिरिक्त लागत के 40 प्रतिशत की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) मिलेगी। यह सहायता तीन किलोवाट तक के लिए है। मौजूदा मानक कीमतों पर देखा जाए तो एक किलोवाट क्षमता की सौर प्रणाली के लिए 30,000 रुपये, दो किलोवाट क्षमता की सौर प्रणाली के लिए 60,000 रुपये और ती...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: