संदेश

दूर्घटना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

HRTC बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति को मौत

चित्र
HRTC बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति को मौत शिमला(गायत्री गर्ग):-  शिमला - नालहट्टी रूट की एक HRTC बस स्टैंड से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान टैक्सी स्टैंड के सामने एक व्यक्ति अचानक बस की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी और जैसे ही वह निकली, इसी दौरान यह दु:खुद घटना घटित हुई ।  पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तुरंत रिपन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस को कब्जे में ले लिया है और ओल्ड बस स्टैंड के एग्जिट गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।  पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ओल्ड बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

तलाड़ा में पेड़ से टकराई निजी बस, सवारियों को आई चोटें

चित्र
  तलाड़ा में पेड़ से टकराई निजी बस, सवारियों को आई चोटें  फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-    आपको बता दें शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढे बारह बजे जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर पड़ते तलाड़ा में एक निजी बस पेड़ से टकरा गई। जिस दौरान कुछ सवारियों को चोटें आई हैं। इस बारे करीब 3 बजे जानकारी देते हुए कुछ लोगों ने बताया कि तलाड़ा में अचानक एक मोटरसाइकल को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ भी गिर गया। तो वहीं कुछ सवारियों को भी चोटें आई हैं। जिन्हे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ABVP और SFI के बीच खूनी संघर्ष

चित्र
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ABVP और SFI के बीच खूनी संघर्ष शिमला(गायत्री गर्ग):-      अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के इकाई मंत्री आशीष शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि तकरीब 10 से 15 दिनों से विश्वविद्यालय में SFI के गुंडों द्वारा ABVP की छात्रा कार्यकर्ताओं के ऊपर गलत कमेंटिंग एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर गाली गलौच एवं धमकी दी जा रही थी। जिसके कारण विश्वविद्यालय में हुड़दंग एवं आतंक का माहौल बना हुआ था। विद्यार्थी परिषद द्वारा विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी को न हटाने के लिए कुलपति एवं DSP से मिलना हुआ था। जिसमें विद्यार्थी परिषद ने यह मांग रखी थी कि विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी होना अत्यंत आवश्यक है लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई सिक्योरिटी विश्वविद्यालय में नहीं लाई गई एवं पूरी फोर्स को हटा दिया गया था।  जिस कारण SFI के गुंडों के हौंसले खुले जिस से वे रोज कुछ न कुछ उपद्रव मचाते रहे और उनके द्वारा तेज धार हथियारों से हमला किया गया। ऐसे ही पिछले कुछ दिनों से विश्वविद्यालय में दीवार लेखन की जा रही थी जिसमें विद्यार्थी परिषद द्...

बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से की आत्म हत्या

चित्र
बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से की आत्म हत्या भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में 173 बटालियन की भानू सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। आपको बता दें कि पंजाब के होशियारपुर जिले का निवासी था. साल 2000 में वो सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुआ था और वर्तमान में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था. घटना के समय गोली की आवाज सुनकर साथी जवान तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़े. मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल पड़े हैं. अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन तभी कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया.  यह दु:खद घटना गुरुवार दोपहर ड्यूटी के दौरान ही 44 वर्षीय जवान कृष्ण कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से ठोड़ी पर गोली मारी जो सिर को पार करते हुए पीछे से निकल गई।  घटनास्थल पर जांच के लिए BSF व शाहगढ़ थाना पुलिस भी पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अधिका...

पूर्व CM वसुंधरा राजे के क़ाफ़िले की पुलिस गाड़ी पलटने से चार पुलिसकर्मी घायल

चित्र
पूर्व CM वसुंधरा राजे के क़ाफ़िले की पुलिस गाड़ी पलटने से चार पुलिसकर्मी घायल  राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे के क़ाफ़िले की पुलिस गाड़ी पलटने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. हादसा पाली जिले के रोहट और पणिहारी चौराहे के पास हुआ।  हादसा एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ जिसमें पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. पाली जिले के बाली में वसुंधरा राजे केबीनेट मंत्री ओटाराम देवासी के माता के निधन पर सात्वना देने गई थी।  वहां पर महादेव होटल के पास वसुंधरा को एस्कॉट कर रही पुलिस वाहन पलट गया. वसुंधरा ने उतरकर पुलिसकर्मियों को एम्बुलेंस से बाली अस्पताल भिजवाया, बहरहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: