बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से की आत्म हत्या

बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से की आत्म हत्या



भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में 173 बटालियन की भानू सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

आपको बता दें कि पंजाब के होशियारपुर जिले का निवासी था. साल 2000 में वो सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुआ था और वर्तमान में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था. घटना के समय गोली की आवाज सुनकर साथी जवान तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़े. मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल पड़े हैं. अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन तभी कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया. 

यह दु:खद घटना गुरुवार दोपहर ड्यूटी के दौरान ही 44 वर्षीय जवान कृष्ण कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से ठोड़ी पर गोली मारी जो सिर को पार करते हुए पीछे से निकल गई। 

घटनास्थल पर जांच के लिए BSF व शाहगढ़ थाना पुलिस भी पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अधिकारियों द्वारा गहन जांच की जा रही है. बीएसएफ ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जवान के परिवार को इस दुखद समाचार की सूचना दे दी गई है. फिलहाल मृतक के शव को रामगढ़ हॉस्पिटल में रखवाया गया है. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन