संसद के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

संसद के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात युवक की आरएमएल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बीती रात अस्पताल के डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि 25 दिसंबर को दोपहर के वक्त बागपत के रहने वाले जितेंद्र ने अपने आप को आग के हवाले कर लिया था. इस घटना में पीड़ित युवक 95 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया था.  

युवक द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने की इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने 25 दिसंबर को बताया था कि यूपी के बागपत निवासी युवक जितेंद्र ने रेल भवन के गोल चक्कर पर खुद को आग लगा ली. लोकल पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ आम लोगों की सहायता से तत्काल आग बुझा दी. उसके बाद गंभीर रूप से आग में झुलसे युवक को आरएमएल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.  

दिल्ली पुलिस ने उस दिन आशंका जाहिर की थी कि संभवत: पीड़ित की यूपी में किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है. पुलिस शख्स को अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद घटनास्थल का जायजा किया और सैंपल भी जुटाए थे. 

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी के मुताबिक इस घटना की सूचना दमकल कर्मियों को 25 दिसंबर दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर कॉल के जरिए मिली थी. कॉलर ने युवक द्वारा आग लगाने की बात कही थी. 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी