विनम्र और सादगीपूर्ण थे आर्थिक सुधारों के नायक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह: परमजीत सिंह गिल

 विनम्र और सादगीपूर्ण थे आर्थिक सुधारों के नायक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह: परमजीत सिंह गिल


 

पंजाब  (बटाला) अविनाश शर्मा, संजीव नैयर:- भारत में आर्थिक सुधारों के नायक कहे जाने वाले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से एक युग का अंत होता नजर आ रहा है, ये विचार हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह गिल ने व्यक्त किये। 


 उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह इतिहास में अपने क्रांतिकारी सुधारों और महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए हमेशा जाने जायेंगे।  वह 1982 से 1985 तक आरबीआई के गवर्नर भी रहे। 


 उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने सबसे महान और प्रतिभाशाली अर्थशास्त्रियों में से एक को खो दिया।  जिसने दशकों तक आर्थिक विकास को गति दी। 


 उन्होंने कहा कि 1990-91 में डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा किये गये क्रांतिकारी सुधारों से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत छवि मिली और देश में उनकी भूमिका को किसी भी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


 आर्थिक सुधारों के नायक के रूप में जाने जाने वाले डॉ. सिंह उच्च निष्ठा वाले ईमानदार और दूरदर्शी नेता थे जो अपनी आर्थिक नीतियों के लिए विश्व स्तर पर लोकप्रिय थे।


 उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह के निधन से देश को बड़ी क्षति हुई है और उनकी कमी दशकों तक महसूस होती रहेगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार