ज्वाली में सनसनी: लापता साहिल का पौंग बांध के खंडहर में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का संगीन आरोप
ज्वाली में सनसनी: लापता साहिल का पौंग बांध के खंडहर में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का संगीन आरोप ज्वाली (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत देहरी पुल के समीप एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। बीते कुछ दिनों से लापता 25 वर्षीय युवक साहिल मनहास का शव पुलिस ने पौंग बांध की सरकारी भूमि पर बने एक खंडहरनुमा मकान से बरामद किया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी तनाव और सनसनी का माहौल है। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए एक समुदाय विशेष के युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और धर्मशाला से आई फोरेंसिक टीम व राजस्व विभाग के साथ मिलकर मामले की बारीकी से तफ्तीश शुरू कर दी है। दोस्त का फोन आने के बाद लापता हुआ था युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमंडल की पंचायत जरोट (वार्ड नंबर 8) के निवासी मलकीत सिंह के 25 वर्षीय बेटे साहिल मनहास को बीते मंगलवार को उसके एक दोस्त का फोन आया था। साहिल ने घर पर बताया कि वह 'घाड़ जरोट' जा रहा है, लेकिन वह रात को वापस घर नहीं लौटा। परेशान मां पूरी ...