संदेश

देश कांगड़ा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्राइवेट अस्पतालों में बंद हुई हिमकेयर योजना, आम जनता को दिया झटका, 350 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज

चित्र
प्राइवेट अस्पतालों में बंद हुई हिमकेयर योजना, आम जनता को दिया झटका, 350 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने इस मुद्दे पर एक और कैबिनेट उप-समिति गठित की है।समिति की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।हालांकि यह उप-समिति स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए बनाई गई है, लेकिन यह मुफ्त स्वास्थ्य कार्ड से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा करेगी।सुखविंदर सिंह सरकार ने समिति में चार और मंत्रियों को शामिल किया है।इनमें स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार और आयुष मंत्री यादविंदर सिंह गोमा शामिल हैं आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने कैबिनेट बैठक में इस बात पर भी चर्चा की थी कि क्या सरकारी कर्मचारियों को हिमकेयर कार्ड की सुविधा मिलनी चाहिए।कैबिनेट में इस बात पर सहमति बनी कि अब सरकारी कर्मचारियों के लिए भी हिमकेयर कार्ड बंद कर दिया जाएगा।सरकार के ध्यान में यह तथ्य आया था कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी  है तो उसके परिवार में कहीं न कहीं उसकी पत्नी के नाम पर भी हिमकेयर कार्ड बना हुआ है।सर...

सांसद डॉ राजीव के अभिनंदन समारोह में पूर्व MLA नहीं दिखे,ज्वाली BJP की गुटबाजी उभर कर आई सामने

चित्र
सांसद डॉ राजीव के अभिनंदन समारोह में पूर्व MLA नहीं दिखे,ज्वाली BJP की गुटबाजी उभर कर आई सामने  2027 के आगामी विधानसभा चुनावों में ज्वाली में भाजपा को गुटबाजी के चलते फिर से शिकस्त का सामना करना पड़ सकता  नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा ने कहा कि बुलाने की जिम्मेवारी मण्डल अध्यक्ष की होती ज्वाली : ज्वाली भाजपा की गुटबाजी एक बार फिर नजर आई है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांगड़ा चंबा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज वुधवार को ज्वाली हल्के के मैरा के एक पैलेस में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में अपनी जीत का अभिवादन करने पहली बार आए थे। लेकिन पूर्व विधायक की गैरहाजरी ने ज्वाली भाजपा में गुटबाजी की चिंगारी को फिर से सुलगा दिया है।   सूत्रों की मानें तो अभिनन्दन समारोह में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर को बुलाया ही नहीं गया था। नव निर्वाचित सांसद डॉ राजीव भारद्वाज के लिए ज्वाली भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे संजय गुलेरिया के नेतृत्व में अभिनन्दन समारोह का वुधवार को आयोजन किया। लेकिन समारोह में ज्वाली के पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर को ज्वाली मण्डल ने सूचना तक...

सामाजिक तत्वों से निपटने को एकजुट होना अनिवार्य : मनजीत कौंडल

चित्र
सामाजिक तत्वों से निपटने को एकजुट होना अनिवार्य : मनजीत कौंडल पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण का लिया संकल्प जवाली: जय मां जालपा प्रेस क्लब जवाली की बैठक विश्रामगृह जवाली में क्लब के अध्यक्ष मनजीत कौंडल की अध्यक्षता में हुई जिसमें पत्रकारों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। मनजीत कौंडल ने कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं जिसके खिलाफ हमें एकजुट होना है। समस्त पत्रकारों ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए 101 पौधारोपण करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को वर्ष में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु भी विचार किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील दत्त, कानूनी सलाहकार ललित शर्मा, प्रेस सचिव डॉ एनके शर्मा, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश वत्स, सदस्य संजू, राजेश कौंडल, राजेश कतनोरिया, अनिल छांगू इत्यादि मौजूद रहे। 

इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

चित्र
इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार  धर्मशाला ब्यूरो : टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए स्टूडेंट ट्रेनी (ट्रेनी ऑपरेटर) के कुल 200 पदों के लिए एक जुलाई को उपरोजगार कार्यालय नुरपुर, दो जुलाई को उपरोजगार कार्यालय इंदौरा, 03 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय फतेहपुर में साक्षात्कार रखे गए हैं।    यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने देते हुए बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों से दसवीं पास रखी गई है व आयु सीमा 18 वर्ष से 20 वर्ष रखी गई है। कम्पनी द्वारा रूपए 16500 रूपये प्रतिमाह भत्ते सहित वेतन दिया जाएगा व अन्य लाभों में स्टडी मेटीरियल, बर्दी, हाजिरी बोनस, स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।    उन्होंने कहा कि विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है । सभी इच्छ...

विवाह, राजनीति, व्यवसाय, नौकरी व अन्य विषय पर क्या कहते आपके सितारे आइए जानें राशिफल, आज का पंचांग

चित्र
  विवाह, राजनीति, व्यवसाय, नौकरी व अन्य विषय पर क्या कहते आपके सितारे आइए जानें राशिफल, आज का पंचांग   मेष राशि (Aries) कार्यस्थल पर मनचाहा काम ना होने से आप मानसिक रूप से निराश हो सकते हैं, लेकिन आपको उम्मीद का दामन थामे एक बार फिर प्रयास करना चाहिए. नौकरीपेशा व्यक्ति को ना तो किसी के लिए राजनीति करनी है और ना ही उसका हिस्सा बनना है।कारोबारियों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी, लेकिन शाम तक स्थिति पक्ष में हो जाएगी और कुछ लाभ भी होगा. ब्रह्म योग बनने से विद्यार्थियों, कलाकारों और खिलाड़ियों को भाग्य और कर्म दोनों का फल मिलेगा, दोनों के सहयोग से किए गए कामों में सफलता मिलेगी.नई पीढ़ी को लग्जरी लाइफ जीने का मौका मिल सकता है, लेकिन इसके चक्कर में अपने नियमों को खराब ना होने दें.अगर आप घर के मुखिया हैं, तो आपको गंभीरता और सहनशीलता दिखानी होगी, घर के विवादित मामलों को बड़ी समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें.स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है. वृष राशि (Taurus) कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अच्छा तालमेल बनाएं और नेटवर्क बनाएं, उनके साथ अच्छे संबंध होने से काम में म...

धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के अग्रणी प्रतिनिधि रहे कुलदीप सिंह गुलेरिया की सांसें थमी

चित्र
धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के अग्रणी प्रतिनिधि रहे कुलदीप सिंह गुलेरिया की सांसें थमी  ( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा ) हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त इन्स्पैक्ट पूर्व में भारतीय मजबूर संघ के महामंत्री (संगठन) , प्रदेश शास्त्रीय परिषद के पूर्व अध्यक्ष के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक , धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के अग्रणी प्रतिनिधि रहे कुलदीप सिंह गुलेरिया नहीं रहे । कुलदीप सिंह गुलेरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक ने कहा कि गुलेरिया एक अग्रणी कर्मचारी एवं मजबूर नेता ही नहीं अपितु एक बहुत बडे संगीतकार भी थे । जिन्होंने ने "अप्पू ताईं जिन्दे जेडे , जिणा खोटा तिना दा , धरती दा भार वणि कजो दिनां गिणा दा " के अतिरिक्त 1990 में "आई जाणी शान्ता सरकार , ज्ञान चन्दा दिल रख " इस तरह के अनगिनत पहाड़ी गा‌ने गा कर अपना बहुत बडा नाम कमाया था । पूर्व विधायक ने कहा गुलेरिया जी उनके सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन के बहुत बडे साथी एवं मार्गदर्शक रहे हैं।

ज्वाली लोक सभा चुनाव-2024 को देखते हुए अपने पंजीकृत हथियारों को ज्वाली पुलिस थाना में जमा करवाएं

चित्र
ज्वाली लोक सभा चुनाव-2024 को देखते हुए अपने पंजीकृत हथियारों को ज्वाली पुलिस थाना में जमा करवाएं ज्वाली : पुलिस थाना ज्वाली के डीएसपी वीरी सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में जिन भी लोगों के पास पंजीकृत हथियार हैं उन्हे निर्वाचन से पूर्व संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानों में जमा करवाना आवश्यक है।   आगामी एक जून को हिमाचल प्रदेश में निर्धारित आम लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कांगड़ा जिला में पंजीकृत सभी हथियारों को संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाना जरूरी है। ऐसे सभी नागरिकों से जिनके पास पंजीकृत हथियार हैं, उन्हें अपने क्षेत्र के पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश दिये हैं। इस संदर्भ में आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फतेहपुर भाजपा को लगा तगड़ा झटका , उभरने को लगेगा समय

चित्र
फतेहपुर भाजपा को लगा तगड़ा झटका , उभरने को लगेगा समय  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर फतेहपुर भाजपा को बीती रात एक तगड़ा झटका लगा है । जिससे उभरने के लिए अब फतेहपुर भाजपा को लंबा समय लग सकता है । आपकी जानकारी को बता दें फतेहपुर के कस्बा पल्ली से सबंन्धित भाजपा के कर्मठ नेता डॉक्टर सतीश शर्मा का लंबी बीमारी के बाद देर रात चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया । जोकि करीब 70 बर्ष के थे । बता दें डॉक्टर सतीश शर्मा एक ऐसी शख्शियत थे । जो पार्टी में विपरीत परिस्थितियां होने के बाबजूद भी पार्टी के साथ तन -मन -धन से डटे रहे । वहीं फतेहपुर में सबसे पुराने पार्टी के कार्यकर्ता होने के बाबजूद भी उन्हें विधानसभा की टिकट की कभी चाह नही रही । बल्कि कई बार विधानसभा चुनाव में हाई कमान द्बारा चुनाव लड़ने को भी कहा गया । लेकिन उनके लिए पार्टी ही सर्रवोपरी ही । वहीं शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव पल्ली में किया गया । जहां पर सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम बिदाई दी । उनकी अंतिम यात्रा में नुरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का , पूर्व मंत्री राकेश पठानिया , पूर्व विधायक ज्वाली अर्जुन ठाकुर , भ...

डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा मोहिंद्र धीमान ने किया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली का निरीक्षण

चित्र
डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा मोहिंद्र धीमान ने किया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली का निरीक्षण जवाली : जिला कांगड़ा के नवनियुक्त डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा मोहिंद्र धीमान ने सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली का निरीक्षण किया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश पॉल शर्मा और स्कूल स्टाफ ने पुष्प गुच्छ देकर और फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। डिप्टी डायरेक्टर मोहिंद्र धीमान ने प्रार्थना सभा का निरीक्षण किया। डिप्टी डायरेक्टर मोहिंद्र धीमान ने कहा कि मेरी स्कूल की प्राथमिक और उच्च शिक्षा इसी स्कूल से हुई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में अपनी शिक्षा को रोजगार नहीं एक क्वालिटी एजुकेशन सिस्टम को अपनाएं जिससे जीवन में एक ऊंचा स्थान प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि अध्यापक भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करें और क्वालिटी एजुकेशन पर जोर दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित डे बोर्डिंग स्कूल योजना हर विधानसभा में लागू की जा रही है इसमें दस किलोमीटर के अंतर्गत सभी प्राइमरी स्कूल मर्ज किए जाएंगे। स...

पंखे से फांसी लगाकर अपनी इह लीला की समाप्त पालमपुर के ब्याडा की 33 वर्षीय सीमा ने

चित्र
पंखे से फांसी लगाकर अपनी इह लीला की समाप्त पालमपुर के  ब्याडा की 33 वर्षीय सीमा ने ( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा ) मृतका अपने पिछे दो बच्चे छोड़ गई, शादी के कुछ समय बाद ही तंग करने लगे ससुराल वाले,सीमा ने तंग आकर की अपनी जीवन लीला समाप्त प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के पुलिस थाना पंचरूखी में 4 अक्टूबर 2023 को सुभाष चंद पुत्र तिलक चंद निवासी जुगेहर डाकघर पहाड़ा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा ने  बताया कि इसकी लड़की सीमा देवी (33) की शादी 2014 में सरवन कुमार पुत्र राम सरन गांव ब्याडा तहसील पालमपुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय उपरांत ही इसकी बेटी सीमा देंवी को तंग पति सहित ससुराल पक्ष वाले तंग करने लग पड़े थे। इसके दो बच्चे एक बेटा व बेटी हैं, श्रवण कुमार प्राइवेट नौकरी करता है । मृतका के पिता ने कहा कि वह मारपीट भी करता था जिसमें उसका साथ उसकी माता गायत्री देवी व ननंद अनु देवी और उसका पति हरीश कुमार अक्सर सभी उसके साथ मारपीट व तंग करते थे। सीमा देवी ने इसने तंग आकर अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली, और पति अभी नौकरी से घर नहीं पहुंचा । पुलि...

5 नवंबर को प्रदेश भर में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाएगी अखिल भारतीय विद्यार्थी -अभिनव चौधरी

चित्र
5 नवंबर को प्रदेश भर में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाएगी अखिल भारतीय विद्यार्थी -अभिनव चौधरी  3 अक्टूबर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए होगा पंजीकरण शुरू- अभाविप स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को 627800 ₹ के पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे - अभाविप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांगडा विभाग के विभाग संयोजक अभिनव चौधरी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश में 5 नंबवर 2023 को पुरे हिमाचल प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है ‌। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल से पहले भी यह प्रतियोगिता पूरे प्रदेश भर में करवाई जाती थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह प्रतियोगिता नहीं हो पाई। हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए खुशी की खबर है कि इस वर्ष यह प्रतियोगिता होने जा रही है। स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 9 वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते है। उसके लिए विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अपना पं...

फतेहपुर विद्युत विभाग के ठेकेदारों की मजदूरी का भुगतान विभाग नहीं कर रहा

चित्र
विद्युत विभाग के ठेकेदारों ने प्रेसवार्ता कर बताया दर्द,कहा विभाग नहीं दे रहा किये हुए काम के पैसे   फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  विद्युत विभाग मण्डल फतेहपुर के तहत पंजीकृत ठेकेदारों ने आज रैस्ट हाऊस फतेहपुर में प्रेसवार्ता कर बताया बिभाग उनके द्बारा किये गए कार्य की मजदूरी का भुगतान नही कर रहा है । जिसके चलते वह काफी परेशान है ।रैहन निवासी ठेकेदार रमेश चन्द सोनी ,राजा का तालाब निवासी ठेकेदार सुरजीत पठानिया व समकड़ निवासी ठेकेदार कुलदीप चन्द भारद्वाज ने बताया जब भी कहीं मौसम खराब होने पर या अन्य कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो तुरन्त विभाग उन्हें फोन कर उसे बहाल करने को कहता है । लेकिन ऐसे में किये जा रहे कार्यों में बनने वाली मजदूरी का विभाग द्बारा लम्बे समय से भुगतान नही किया गया है । उन्होंने कहा कि कई अधिकारी आए व कई फतेहपुर से चले गए लेकिन उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया । उन्होंने कहा कि मजदूरी के भुगतान के लिए कई बार उन्होंने विभागीय कार्यालय के भी चक्कर लगाए । लेकिन कोई राहत न मिली । उन्होनें फिर एक बार मीडिया के माध्यम से विभागीय अधिकारियों से अप...

बरोट बनाल की महिला रासो देवी ने पति की याद में सुनेट मंदिर में लगाया भंडारा

चित्र
बरोट बनाल की महिला रासो देबी ने पति की याद में सुनेट मंदिर में लगाया भंडारा फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  सोमवार पहली अगस्त को बिकास खँड फतेहपुर की पँचायत सुनेट के शिब मंदिर में बरोट -बनाल निबासी रासो देवी ने अपने पति स्वर्गीय ओमदत्त की याद में भंडारा लगाया । जिसमे सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । रासो देवी ने बताया उन्होंने उक्त मंदिर 2012 में अपने पति स्वर्गीय ओमदत्त की याद में बनवाया था । उन्होंने कहा हर वर्ष पहली अगस्त को उनकी याद में पहले घर में ही भंडारा किया जाता था । लेकिन इस बार से भंडारा शिव मंदिर में किया जाना शुरू किया गया है । वहीं भंडारे से पूर्व मंदिर में पूजा -अर्चना करने के साथ ही कन्या पूजन किया गया । तो वहीं इस मौके पर पंडित श्याम लाल, बिंदु शर्मा, रीना शर्मा, प्रतिभा शर्मा, ज्योति शर्मा, अनु शर्मा  इत्यादि भक्तजन मौके पर मौजूद रहे ।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: