प्रदेश के सिविल नागरिक अस्पताल नूरपुर को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने के प्रयास

 प्रदेश के सिविल नागरिक अस्पताल नूरपुर को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने के प्रयास

15 दिनों में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक ने इनके साथ किया ज्वाइन


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय महाजन ने एक भेंट वार्ता मे वताया कि नूरपुर मे सिविल नागरिक अस्पताल को एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने के प्रयास मौजूदा सरकार मे काफ़ी तेजी से किए जा रहे हैं अव धरातल पर इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है और पिछले 15 दिनों के दौरान पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। महाजन ने बताया कि हाल ही में अस्पताल में दो महिला रोग विशेषज्ञों, एक मनोचिकित्सक, एक शिशु रोग विशेषज्ञ तथा एक सर्जन ने ज्वाइन किया है। इन नियुक्तियों के बाद अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञों की संख्या तीन तथा सर्जनों की संख्या दो हो गई है। वहीं, शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हुई है। इससे बच्चों के उपचार के लिए मरीजों और उनके परिजनों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने नूरपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल्य का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी अस्पताल में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी, ताकि मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों और बड़े अस्पतालों का रुख न करना पड़े।

अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर अस्पताल केवल नूरपुर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि इंदौरा, फतेहपुर, जवाली, चुवाड़ी और शाहपुर सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकों, विशेषज्ञ सेवाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान की सफलता का आकलन इस बात से होता है कि वहां आने वाले मरीजों को समय पर उचित उपचार और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। उनका प्रयास है कि नूरपुर अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलें तथा गरीब और जरूरतमंद परिवारों को उपचार के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियों से अस्पताल की कार्यक्षमता बढ़ेगी और विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधाओं में सुधार होगा। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों के उपचार और सर्जरी के क्षेत्र में इन नियुक्तियों का लाभ स्थानीय लोगों को मिलने की उम्मीद है। महाजन ने कहा कि अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने के लिए चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ-साथ पर्याप्त स्टाफ, आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं और आधुनिक उपकरणों पर भी निरंतर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहने चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल्य के सहयोग एवं मार्गदर्शन से नूरपुर अस्पताल को एक बेहतर और सुविधासंपन्न स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे। अभी हाल में शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर की जॉइनिंग से नूरपुर क्षेत्र में लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है मौजूदा सरकार की और उन्होंने कहा कि इस विशेषज्ञ डॉक्टर के आने से लोगों की समस्या का समाधान होगा प्राइवेट क्षेत्र में लोगों को अब महंगे टेस्ट शिशु विशेषज्ञ से नहीं करवाने पड़ेंगे l वहीं सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर सिविल नागरिक अस्पताल में शिशु मरीजों की ओपीडी बढ़ा दी है जो मेडिसिन प्रिसक्राइब की जा रही है वह बांडेड किस्म की है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच