सदवाँ पंचायत बनी नशामुक्ति अभियान की 17वीं कड़ी, घर-घर से जिम तक युवाओं को किया जागरूक

 सदवाँ पंचायत बनी नशामुक्ति अभियान की 17वीं कड़ी, घर-घर से जिम तक युवाओं को किया जागरूक

जसूर राकेश शर्मा


आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के 60 दिवसीय ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत सदवाँ पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान की 17वीं पंचायत रही। इस दौरान गांव में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाजार में दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की गई।


अभियान के तहत जिम में पहुंचकर युवाओं से भी बातचीत की गई। उन्हें शारीरिक फिटनेस, खेल और अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान सुदेश कुमार विक्की, पूर्व प्रधान टोनी जी, पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश शर्मा कुकी, रविन्द्र समकड़िया और अमित कुमार मनोहर लाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई।


आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। घरों, बाजारों और जिम जैसे स्थानों पर लोगों से सीधा संवाद कर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशे के खिलाफ एकजुट होकर सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करना है।


संदेश स्पष्ट है—स्वस्थ युवा, सशक्त समाज।


चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल