*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच 

 *जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच 

जम्मू, 


उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्री संरक्षा और सुगम रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, पठानकोट - जोगिंदरनगर नैरोगेज रेल खंड का व्यापक और सघन निरीक्षण किया गया।जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ मंडल अधिकारियों की टीम ने इस महत्वपूर्ण हेरिटेज नैरो गेज सेक्शन का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान माननीय लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज भी शामिल रहे।निरीक्षण की शुरुआत नूरपुर रोड रेलवे स्टेशन से की गई, जहाँ प्लेटफार्म की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता तथा स्टेशन परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत टीम द्वारा ज्वालामुखी रोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और संरक्षा उपकरणों की गहन जांच की गई।

इस निरीक्षण का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव इस खंड का ऐतिहासिक और इंजीनियरिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण नैरो गेज का बथू रेलवे पुल संख्या 388 रहा। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने माननीय सांसद के साथ पुल की संरचनात्मक मजबूती, ट्रैक की फिटनेस, अप्रोच, बियरिंग्स और संरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही बथू रेलवे पुल संख्या 388 से लेकर 84/7-8  के मध्य पूरे रेल पथ, स्लीपरों, रेल जोड़ों, कर्वों और सिग्नलिंग प्रणाली का ट्रॉली द्वारा गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान श्री विवेक कुमार ने संबंधित इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा परिचालन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। वहीं माननीय सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इस हेरिटेज रेल खंड के महत्व पर जोर देते हुए इसके शीघ्र पुनरुद्धार और यात्री सुविधाओं में विस्तार की आवश्यकता पर चर्चा की।उल्लेखनीय है, कि यह नैरोगेज रेल खंड कांगड़ा घाटी के लोगों की जीवन रेखा होने के साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण भी है। मानसून के कारण इस खंड पर एहतियातन परिचालन को नियंत्रित किया गया था।अब सभी संरक्षा जांच और आवश्यक अनुरक्षण कार्य पूर्ण होने के उपरांत इस नैरोगेज खंड पर रेल परिचालन दिनांक 11 अक्टूबर 2026 के बाद पुनः प्रारंभ किए जाने की संभावना है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ नवरात्रि के दौरान ज्वालामुखी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।


जम्मू मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।


राघवेंद्र सिंह

जन सम्पर्क निरीक्षक

जम्मू मंडल

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त