बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

 बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

Fatehpur Baljeet Thakur


बतराहन। ग्राम पंचायत बतराहन के वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत बड़ी, खत्ता और उसतेहड़ स्थित मोक्ष धाम को जाने वाले रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग पर कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

ग्राम पंचायत बतराहन की प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने बताया कि खत्ता एवं उसतेहड़ वार्ड के लोगों की सड़क निर्माण से संबंधित मांग काफी समय से लंबित थी। स्थानीय लोगों को पेश आ रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने यह मामला फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया के समक्ष उठाया था।

प्रधान ने बताया कि अब लोक निर्माण विभाग के सहयोग से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही, मोक्ष धाम तक पहुंचने का रास्ता बेहतर होने से क्षेत्रवासियों को भी राहत मिलेगी।

प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने में सहयोग देने के लिए विधायक भवानी सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग का भी धन्यवाद किया और कहा कि पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति देने और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायत क्षेत्र में सड़क, रास्तों और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भविष्य में भी प्रयास जारी रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

UPSC टॉपर रजत शर्मा को गृह पंचायत ने किया सम्मानित

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं