भंगोली में रामलीला क्लब को मदन लाल चौधरी ने दिए 5100 रुपये, दो सोलर लाइटें देने की भी घोषणा !
भंगोली में रामलीला क्लब को मदन लाल चौधरी ने दिए 5100 रुपये, दो सोलर लाइटें देने की भी घोषणा !
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के अंतर्गत भंगोली में न्यू रामलीला क्लब द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम में नगरोटा सूरियां ब्लॉक के उपाध्यक्ष मदन लाल चौधरी और गरीब दास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रामलीला क्लब के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन के लिए 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही, क्लब के लिए दो सोलर लाइटें देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर मदन लाल चौधरी ने कहा कि आज के युवा रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जो सराहनीय है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर रखा जा सके।
इस मौके पर न्यू रामलीला क्लब के प्रधान सुशील कुमार, सचिव सुरिंद्र कुमार, अमर सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें