संदेश

‌‌‌ हमीरपुर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर के छात्र प्रीतम शर्मा ने बढ़ाया मान

चित्र
  राज्य स्तरीय युवा उत्सव में यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर के छात्र प्रीतम शर्मा ने बढ़ाया मान रिवालसर : अजय सूर्या / युवा सेवा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिवालसर के कक्षा 12वीं के छात्र प्रीतम शर्मा ने कहानी लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि प्रीतम शर्मा इससे पूर्व भी साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कम आयु में “प्योर लव डिज़ीज़ एक्जिस्ट” नामक पुस्तक लिखकर मंडी जिला के सबसे कम आयु के लेखक के रूप में अपना नाम दर्ज करवाया था। यह उपलब्धि उनकी साहित्यिक रुचि, सृजनशीलता और लेखन प्रतिभा का सशक्त प्रमाण मानी जा रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.डी. शर्मा ने छात्र को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रीतम की सफलता यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से विद्यार्थी कम आयु में भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। उन्होंन...

ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण 8 दिन से खन्नी वैल्ट में पेयजल आपूर्ति ठप्प

चित्र
  ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण 8 दिन से खन्नी वैल्ट में पेयजल आपूर्ति ठप्प   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर गत 8 दिन से खन्नी वैल्ट के अनेक गांव पेयजल सुविधा से वंचित हैl इसका कारण पेयजल योजना को बिजली न मिलना बताया जाता हैl वास्तव में इस पेयजल योजना की समीप जिस ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली मुहैया होती है. उसे किसी ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मार कर उसके स्ट्रक्चर को तोड़ डाला था l इस कारण ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा था l बिजली बोर्ड द्वारा इसे ठीक करवाने के लिए ले जाया गया है l खन्नी पंचायत के उप प्रधान अनिल पठानिया के अनुसार चक्की उप नदी के समीप है जहां प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन खनन के लिए दिन-रात चले रहते हैंl उन्होंने कहा कि गत 8 दिन से पेयजल ना मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा वह पैसा खर्च कर टैंकरों के द्वारा पानी प्राप्त कर रहे हैंl पठानिया ने यह आरोप भी लगाया कि जल शक्ति विभाग द्वारा इसकी सूचना होने के वाद भी लोगों के लिए विभाग पीने के पानी के लिये टेंक नहीं लगा सका जिससे जनता में बड़ा रोष है l व...

हृदयघात से पठानकोट में तैनात सैनिक की मौत, बड़सर के मलेड़ा गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

चित्र
हृदयघात से पठानकोट में तैनात सैनिक की मौत, बड़सर के मलेड़ा गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार हमीरपुर: ग्राम पंचायत झंझयाणी के मलेड़ा गांव से ताल्लुक रखने वाले 36 वर्षीय सैनिक मनदीप ठाकुर का अचानक हृदयघात से निधन हो गया। मनदीप ठाकुर पिछले 17 वर्षों से भारतीय सेना की ग्रुप कोर यूनिट में सेवाएं दे रहे थे और इस समय पठानकोट में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी हुई। साथी जवान तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदाई वीरवार को उनका पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी में पैतृक गांव मलेड़ा लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों और युवाओं ने नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दी। दोपहर 12 बजे के करीब अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़सर पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और शोक सलामी के बीच उन्हें पंचतत्...

हमीरपुर की बेटी बिंदिया कौशल ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रस पर लहराया तिरंगा

चित्र
  हमीरपुर की बेटी बिंदिया कौशल ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रस पर लहराया तिरंगा शिमला/हमीरपुर हिमाचल प्रदेश की वीरांगनाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और साहस का लोहा मनवाया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल तथा हमीरपुर ज़िला निवासी बिंदिया कौशल ने एक और अद्भुत उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। बिंदिया ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रस (ऊँचाई 5,642 मीटर) पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर नया इतिहास रच दिया। इस विजय के साथ ही बिंदिया कौशल का नाम उन चुनिंदा साहसी पर्वतारोहियों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने विश्व की Seven Summits में से एक मानी जाने वाली इस चोटी को फतह किया है। मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बिंदिया कौशल को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल हिमाचल बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि माउंट एल्ब्रस की चढ़ाई बेहद कठिन परिस्थितियों में होती है, जहाँ अत्यधिक ठंड, बर्फीले तूफान और ऑक्सीजन की कमी जैसी चुनौतिय...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: