संदेश

जागरूकता लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्व मंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया

चित्र
राजस्व मंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया किन्नौर ( रिकांग पियो ) :-     राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों बारे जागरूक करने के दृष्टिगत जिला के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से सम्पूर्ण राज्य सहित जनजातीय जिला किन्नौर में लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों से अवगत करवाने के लिए इस अभियान को आरंभ किया है ताकि मानवीय त्रुटि से हाने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके व लोगों की जानों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में निमार्णाधीन कार्यों का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से सीधा संवाद कर उनका कुशल-क्षेम जाना। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला किन्नौर के लोगों को नैमेतिक कलाकारों...

नशीले पदार्थों व मादक द्रव्यों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया

चित्र
नशीले पदार्थों व मादक द्रव्यों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया कुल्लू :     नेशनल एक्शन प्लान ऑन ड्रग डिमांड रिडक्शन' कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण विभाग कुल्लू द्वारा आज जिला कुल्लू के बंजार  बस स्टैंड    में नशीले पदार्थों व मादक द्रव्यों के खिलाफ एक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें  गीत संगीत कला मंच बंजार के कलाकारों ने गीत, संगीत व नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन करते हुए नशे की बुराइयों,इसके दुष्प्रभावों व नशा विरोधी कानूनों के बारे विस्तृत जानकारी दी।            आज हुए कार्यक्रमों में मंच के कलाकार,रमेश कुमार, बी एस राणा, टेला सोनी, नरेंद्र मेहता, देवी भास्कर , देव माइकल , रीना  द्वारा समूहगीत,'गांव गांव शहर शहर में यह अभियान चलाना है,छोड़ नशे की बुरी आदतें, सब को यह समझाना है'लोकगीत,'छोड़ी दे मेरे सजना शराबो रा नशा' साथ ही नुक्कड़ नाटक,' नशे को छोड़ जिंदगी की ओर' के द्वारा  समाज में  फैल रहे आधुनिक नशे जिनमें हीरोइन, चिट्टा,ब्राउन शुगर,आ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: