सुक्खू सरकार की सुस्ती से बल्क ड्रग पार्क परियोजना में देरी, प्रदेश को हो रहा बड़ा नुकसान : जयराम ठाकुर
सुक्खू सरकार की सुस्ती से बल्क ड्रग पार्क परियोजना में देरी, प्रदेश को हो रहा बड़ा नुकसान : जयराम ठाकुर बोले, भाजपा सरकार की पहल से मिला था हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क, कांग्रेस सरकार ने धीमी कर दी निर्माण प्रक्रिया ऊना पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उदासीनता और धीमी कार्यशैली के कारण हरोली में बन रहा बल्क ड्रग पार्क परियोजना तय गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक स्तर पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर समयबद्ध ढंग से काम किया गया होता तो प्रदेश को निवेश , रोजगार और औद्योगिक विकास के बड़े अवसर अब तक प्राप्त हो चुके होते। जयराम ठाकुर ने बुधवार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक लम्बे कार्यकाल के रिकॉर्ड बनाने के अवसर पर जिला ऊना के हरोली में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क का स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान जब दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति के मा...