उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया

मातारानी के श्रीचरणों में सुपुत्री के विवाह का निमंत्रण पत्र अर्पित कर दिया न्योता


ऊना उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मातारानी के श्रीचरणों में अपनी सुपुत्री के विवाह का निमंत्रण पत्र अर्पित कर 'आशीर्वादोत्सव' का न्योता दिया।

इस अवसर पर उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री और होने वाले दामाद एसडीएम अंब सचिन शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया, पवित्र हवन में आहुति अर्पित की तथा सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की।

उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से भव्य भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8 अगस्त 2023 से ‘सुगम दर्शन प्रणाली’ लागू की गई है, जिससे भीड़ प्रबंधन अधिक सुचारु हुआ है तथा वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा मिल रही है। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी आरंभ की गई हैं।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रसाद योजना’ के तहत 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए प्रदान की गई है, जिससे धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जा रहा है। परंपरागत पूजा-पद्धति की शुद्धता बनाए रखने के लिए फरवरी 2025 में मंदिर न्यास के पुजारियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा-पद्धति की गरिमा बनी रहे और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित स्वरूप में हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये