मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

 मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है 


 मनाली : ओम बौद्ध /

पर्यटन नगरी मनाली से चार किमी दूर शूरू गांव में एक निजी काटेज के ऊपरी मंजिल में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर भागे। सूचना मिलते ही मनाली से अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने तक आग ने काटेज को चारों ओर से घेर लिया था। अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग छह कमरे राख कर चुकी थी। 

काटेज मनाली के पर्यटन कारोबारी ऋतु राज वर्मा की है। आग लगने के समय उनका परिवार काटेज में नहीं था। काटेज में चौकीदार ही रह रहा था। अग्निशमन विभाग मनाली के प्रभारी शरणपत ने बताया कि आग से जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दे दिए है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी