नूरपुर में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया नशा मुक्त समाज का संदेश

 नूरपुर में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया नशा मुक्त समाज का संदेश


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नूरपुर (छात्र) के विद्यार्थियों ने नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शहर में एक भव्य रैली का आयोजन किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाश का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और यदि वे नशे से दूर रहेंगे तो देश का भविष्य मजबूत और उज्ज्वल बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई और कहा कि छात्रों को केवल पढ़ाई और लक्ष्य प्राप्ति का "नशा" करना चाहिए, जिससे वे सफलता की ऊँचाइयों को छू सकें।

  इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा ने भी विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को अंधकारमय बना देता है और समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो – जीवन को संवारो”, “गांजा-भांग,शराब-तंबाकू,तन मन धन के ये सब डाकु” जैसे प्रभावशाली नारों के साथ शहर में रैली निकाली। हाथों में नारों की पट्टिकाएँ लिए बच्चों ने लोगों को जागरूक किया और नशा मुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त