पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अब लोगों को ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए 10 रूपए शुल्क चुकाना होगा

 पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अब लोगों को ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए 10 रूपए शुल्क चुकाना होगा 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक पर्ची केवल 15 दिनों तक ही मान्य होगी। 15 दिन बाद मरीज को दोबारा 10 रूपए खर्च करके नई पर्ची बनानी पड़ेगी। एक ओर जहां लोग इस निर्णय को जनविरोधी बता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इस निर्णय को सही बता रहा है। प्रबंधन के अनुसार पर्ची शुल्क से एकत्रित होने वाली धनराशि को मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, लोगों का कहना है कि जिला चम्बा पहले ही महत्वाकांक्षी जिलों की सूची में शुमार है। ऐसे में जिले के लोगों पर बेवजह अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले निजी अस्पतालों में पर्ची के लिए पैसे वसूले जाते थे, लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में भी यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे गरीब मरीजों के लिए इलाज करवाना और मुश्किल हो जाएगा। यदि यही व्यवस्था रही तो आगामी दिनों में सरकारी प्रयोगशालाओं में टेस्ट के लिए भी पैसे वसूलने की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। आपको बता दें कि जिला चम्बा के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान मेडिकल कॉलेज चम्बा में रोजाना 800 से 1,000 मरीजों की ओपीडी रहती है। दूरदराज क्षेत्रों से लोग यहां उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस व्यवस्था से लाखों रूपए की धनराशि एकत्रित होगी। बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा इस पर्ची शुल्क से एकत्रित हुई धनराशि को कैसे व्यय किया जाता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त