एन डी एन्ड पी एस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज 1.82 ग्राम चिट्टा व 90 ग्राम चरस बरामद, 04 आरोपी गिरफ्तार

  एन डी एन्ड पी एस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज 1.82 ग्राम चिट्टा व 90 ग्राम चरस बरामद, 04 आरोपी गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

 पुलिस जिला नूरपुर की टीमों ने दो अलग–अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आज चिट्टा व चरस बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि पहला मामला पुलिस थाना रैहन में पुलिस जिला नूरपुर पुलिस थाना रैहन की पुलिस टीम द्वारा देहरी कॉलेज क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । मोके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके नाम इस प्रकार है 1.आशीष उर्फ ब्राउन मुंडा पुत्र ज्ञान चंद, निवासी कंदौर जिला कांगड़ा (हि.प्र.), आयु 30 वर्ष ।2. कन्नू सागर पुत्र संदीप कुमार, निवासी कंदौर, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), आयु 22 वर्ष ।दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रैहन में थाना मे एन डी एन्ड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

दूसरा मामला पुलिस थाना इन्दौरा का हैl अन्य मामले में पुलिस जिला नूरपुर पुलिस थाना इन्दौरा की पुलिस टीम द्वारा इंदपुर में गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 90 ग्राम चरस बरामद की हैl दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके नाम इस प्रकार हैं 

1. फारुख खान पुत्र महंमदू निवासी गांव चचूल डा0 सनवाल तह0 चुराह थाना तीसा जिला चम्बा व उम्र 23 साल 2. परवेज पुत्र शमशदीन निवासी गांव चचूल डा0 सनवाल तह0 चुराह थाना तीसा जिला चम्बा उम्र 22 साल lइस संबंध में पुलिस थाना इन्दौरा में आज एन डीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है । 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग