रावी नदी में कूदकर नाबालिग छात्रा ने दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

 रावी नदी में कूदकर नाबालिग छात्रा ने दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

शहर के लोअर जुलाहकडी में नाबालिग लडकी ने रावी नदी में छलांग लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घटना की रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर के निजी स्कूल की छात्रा पेपर देकर वापिस लौट रही थी। इसी दौरान छात्रा ने घर की बजाय रावी नदी के रास्ते का रूख कर लिया। छात्रा ने रावी नदी के किनारे पहंुचकर अचानक छलांग लगा दी। छात्रा को नदी में कूदता देख आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य आरंभ करते हुए दमकल व पुलिस विभाग को सूचित किया। सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहंुच गई। इस संयुक्त अभियान के दौरान छात्रा को रावी नदी से बेसुध हालत में निकालकर वाहन के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहंुचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित करार दे दिया।

इसी बीच घटना की सूचना पाते ही छात्रा के परिजन भी मेडिकल कालेज पहंुच गए। जहां पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज करने की प्रक्रिया निपटाई। पुलिस ने आरंभिक जांच व परिजनों के ब्यान के आधार पर इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग