आईआईएमसी दिल्ली से स्वर्ण पदक प्राप्त कर कनिष्का ने किया हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन

कनिष्का को अंग्रेज़ी पत्रकारिता में गोल्ड मेडल

आईआईएमसी दिल्ली से स्वर्ण पदक प्राप्त कर कनिष्का ने किया हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन


नई दिल्ली।

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के 57वें दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश बिलासपुर की कनिष्का ने स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। 27 फरवरी को आयोजित इस समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कनिष्का ने पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टेलीविजन जर्नलिज्म में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


21 वर्षीय कनिष्का जिला बिलासपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की निवासी हैं तथा उनका पैतृक घर बरठीं में है। इन्होंने यह पाठ्यक्रम आईआईएमसी के जेएनयू परिसर, नई दिल्ली से पूर्ण किया है।

भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख केंद्रीय मीडिया शिक्षण संस्थान है, जहां प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की CUET-PG परीक्षा के माध्यम से होता है।


कनिष्का बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। इन्होंने विभिन्न नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वर्ष 2022 में 18 वर्ष की आयु में वे अमर उजाला मिस हिमाचल प्रिंसेस का खिताब भी जीत चुकी हैं।

कनिष्का की माता जी जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल, बिलासपुर में नर्सिंग ट्यूटर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि इनके पिता  राजेंद्र कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष भी हैं।


अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कनिष्का ने अपने प्रारंभिक शिक्षा काल की प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा तथा श्री राधे गोविंद पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर और आर.के. वशिष्ठ जी को दिया है।


कनिष्का की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग