रिवालसर में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक, 8 मार्च को होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण शिविर
रिवालसर में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक, 8 मार्च को होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण शिविर
रिवालसर : अजय सूर्या /
भारतीय जनता पार्टी रिवालसर मंडल के कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने की। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय 2026 मंडल प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और वैचारिक सुदृढ़ता पर जोर दिया तथा प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय 2026 मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 8 मार्च 2026 को प्रातः 8:00 बजे से रिवालसर स्थित लोमस ऋषि सराय में किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए संगठन स्तर पर पूर्ण सहयोग और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मंडल अध्यक्ष ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने का आग्रह किया।
बैठक में महामंत्री ढमेसर ठाकुर, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, आईटी सेल प्रभारी कमलेश शर्मा, विक्रम ठाकुर, तेज सिंह ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी रिवालसर मंडल के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें